आगरालीक्स…आगरा के होराइजन कंपटीशन स्कूल में मनाया दीपोत्सव. रंगोली प्रतियोगिता और दीया मेकिंग प्रतियोगिता में स्टूडेंट्स ने दिखाया टैलेंट
आगरा के होराजाइन कंपटीशन स्कूल में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरूआत शेयरिंग पार्टी के साथ से की गई. रंगोली प्रतियोगिता कराई गई जिसमें छात्रों के ग्रुप बनाए गए. प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेता चुने गए, साथ ही दीया मेकिंग प्रतियोगिता भी कराई गई जिसमे छात्र छात्राओं ने सुंदर-सुंदर दीपक सजाए. उसके बाद स्पेशल असेम्बली हुई जिसमें हिंदी एवं अंग्रेजी में भाषण के द्वारा दीवाली, भगवान राम के विषय में जानकारी दी गई.

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सर्वप्रथम गणेश वंदना हुई एवं विद्यार्थियों ने ग्रुप डांस तथा सोलो डांस पेश किए गए. अंत में विद्यालय के निदेशक डॉ अंकुर काबरा द्वारा विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया एवं साथ ही अवार्ड, सर्टिफिकेट व उपहार एवं मिठाइयों देकर पुरुस्कृत किया गया, और इसी के साथ दीपावली के कार्यक्रम का समापन किया गया.
