आगरालीक्स…आगरा में छोटे भाई ने बड़े भाई का किया कत्ल. इस बात के लिए बड़े भाई से खफा था छोटा भाई…
आगरा में सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ है. थाना शाहगंज क्षेत्र में छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ जिसके बाद पुलिस ने आरोपी भाई को अरेस्ट किया और उसने पूरी वारदात बता दी.
मामला नरीपुरा का है. यहां रहने वाले दीपचंद की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी. मृतक की पत्नी ने अपने पति की हत्या का आरोप देवर सोनू पर लगाया था. इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की पुष्टि गला दबाकर हुई, इस पर पुलिस ने आरोपी सोनू को अरेस्ट कर लिया. पुलिस की कड़ी पूछताछ में सोनू ने हत्याकांड से पर्दा उठा दिया और कहा कि उसका अपने भाई से डेढ़ लाख रुपये को लेकर विवाद चल रहा था. मां ने डेढ़ लाख रुपये बड़े भाई को दे दिए थे, वह अपने हिस्से की रकम मांग रहा था लेकिन बड़ा भाई पैसा नहीं दे रहा था. इस वजह से दोनों में झगड़ा हो गया और उसने गुस्से में आकर बड़े भाई का गला दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गई.