आगरालीक्स…आगरा में पानी के लिए सड़कों पर उतरे लोग. लगाया जाम. कहा—सर्दी में भी पानी नहीं आ रहा तो कैसे काम चलेगा…मिला ये आश्वासन
आगरा में पिछले दो दिन से पानी की आपूर्ति बहुत कम हो रही है. कई एरियाज में तो पानी नहीं आ रहा है. ऐसे में लोगों का धैर्य आज जवाब दे गया और वे उतर गए सड़कों पर. आज ताजमहल के पास नगला मेवाती की रहने वाली महिलाओं ने फतेहाबाद रोड को जाम कर दिया और जिम्मेदारों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. आक्रोशित महिलाओं का कहना है कि सर्दी में भी अगर पानी की इतनी किल्लत झेलनी होगी तो कैसे काम चलेगा. पुलिस ने बमुश्किल उन्हें समझाकर वहां से हटाया और जाम खुलवाया.
बताया जाता है कि बुलंदशहर के पालड़ा फॉल से आगरा के लिए 140 क्यूसेक गंगाजल अपर गंगा कैनाल में छोड़ा गया है. आगरा में गुरुवार से कई जगह आपूर्ति शुरू कर दी गई है. कई एरियाज रह गए हैं, जिसमें पानी न पहुंचने की वजह इसका शोधन है. ऐसे में आज शाम तक सप्लाई होने की संभावना है.