Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Good News: Agra’s own ‘Mera Agra’ app launched, ‘Mera Agra’ app will provide every information and facilities of Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Good News: Agra’s own ‘Mera Agra’ app launched, ‘Mera Agra’ app will provide every information and facilities of Agra…#agranews

252

आगरालीक्स…आगरावासियों, अपने मोबाइल में कीजिए ‘मेरा आगरा’ एप डाउनलोड. आगरा की हर जानकारी आपके मोबाइल में होगी. जानें एप में क्या—क्या मिलेंगी सुविधाएं

मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी द्वारा भव्य समारोह में, महापौर हेमलता कुशवाह, जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी, नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ की गरिमामय उपस्थिति में मंडलायुक्त सभागार में ‘मेरा आगरा’ स्मार्ट सिटी इंटेग्रेटेड एप लॉन्च किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत के साथ,दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ, इसके बाद मंडलायुक्त द्वारा आगरा सिटी एप, “मेरा आगरा” का अनावरण किया गया। इस अवसर पर मंडलायुक्त द्वारा अपने संबोधन में प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आगरा एक प्रमुख टूरिस्ट सिटी है,आगरा सिटी एप ‘मेरा आगरा ‘ स्थानीय जनता के साथ विदेशी पर्यटकों के लिए बुकिंग हेतु सिंगल विंडो सुविधा एक ही जगह पर उपलब्ध कराने स्मार्ट सिटी,एडीए, नगर निगम की सभी सेवाओं को प्रदान करेगा। मंडलायुक्त ने बताया कि भविष्य में आगरा, मथुरा, बृंदावन एकीकृत बस सेवा को भी इससे जोड़ा जाएगा, लोगों के अनुभव व फीडबैक के आधार पर इस एप में समय- समय पर सुधार कर विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह एप आगरा के लिए आने वाले समय में बहु उपयोगी होगा, यह एप अंग्रेजी व हिंदी भाषा में तैयार किया गया है इस एप को एंड्रॉयड तथा आईफोन में भी प्रयोग किया जा सकता है।अंत में उन्होंने स्मार्ट सिटी, एचडीएफसी बैंक, टूरिज्म डिपार्टमेंट आदि को शुभकामनाएं दीं।

महापौर हेमलता कुशवाह ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा डिजिटल इंडिया के सपने को यह एप पूरा करता है, इससे केंद्र व प्रदेश सरकार की पारदर्शिता, एवं कार्यप्रणाली का पता चलता है, आगरा को विकास के रास्ते में आगे लेकर जाने के लिए जनता की सुविधा के लिए इस एप का निर्माण किया गया है आगरा ऐतिहासिक टूरिस्ट सिटी है इस एप से सभी बुकिंग, ऑनलाइन टैक्स की सुविधा, एडीए नगर निगम, स्मार्ट सिटी के कार्यों को देखा जा सकता है, आगरा आने वाले टूरिस्ट को इससे बहुत फायदा मिलेगा। कार्यक्रम में सभी अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया तथा मंडलायुक्त महोदया द्वारा प्रेस वार्ता की गई।

एप में मिलेंगी ये सुविधाएं
इस एप में पर्यटन से सम्बन्धित सुविधाओं में ,आगरा तथा आस-पास के प्रमुख दर्शनीय स्थल के बारे में जानकारी दी गई है।ताजमहल, लाल किला, सिकन्दरा, फतेहपुर सीकरी, रामबाग, मेहताब बाग, एत्माद्दौला स्थलों की ऑनलाइन टिकट बुक के साथ ,ऐतिहासिक इमारतों को घुमाने हेतु टूरिस्ट गाइडों के साथ,आगरा शहर की मशहूर खानपान की वस्तुओं के विषय में जानकारी भी शामिल है।आगरा स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा तैयार किये गये हैरिटेज वॉक के विषय में जानकारी,आगरा के प्रमुख बाजार के विषय में जानकारी,हैरिटेज वॉक, ताज नेचर वॉक, ताज व्यू पॉइन्ट आदि के भ्रमण हेतु बुक माई-शॉ के माध्यम से टिकट बुक करने की सुविधा,स्वंय सहायता समूहों से सम्बन्धित सुविधाओं को भी इसमें जोड़ा गया है,स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किये जा रहे उत्पादों से संबंधित जानकारी,स्वंय सहायता समूहों द्वारा तैयार किये गये उत्पादों को ऑनलाइन माध्यम से बेचना भी शामिल है।

एप में नागरिकों हेतु सुविधाओ को भी शामिल किया गया है,शहर की नागरिकों की सुविधा हेतु आगरा के समस्त माननीय जनप्रतिनिधि, जिले के प्रमुख अधिकारी, आगरा विकास प्राधिकरण के प्रमुख अधिकारी तथा नगर निगम आगरा के प्रमुख अधिकारियों से संपर्क करने हेतु उनके संपर्क सूत्र भी दिए गए हैं।आगरा नगर निगम तथा विकास प्राधिकरण से संबंधित शिकायतों हेतु ऑनलाइन शिकायत निवारण प्रणाली,जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की सुविधा भी प्रदान की गई है। एप को बहु उपयोगी बनाते हुए आगरा शहर में चलने वाली सिटी बस से संबंधित जानकारी, बस स्टॉप, बस के रुट तथा एक स्थल से दूसरे स्थल तक जाने हेतु बस के समय तथा उसकी लोकेशन के संबंध में जानकारी,यदि कोई बस सीधे बाधित रुट पर नहीं जा रही है तो उपभोक्ता को दूसरी बस बदलने के विषय में भी जानकारी,सिटी बस की लाइव लोकेशन के विषय में जानकारी भी मिल सकेगी।

एप में सरकारी विभागों से सम्बन्धित सुविधायें एक ही जगह पर उपलब्ध होंगी जिनमें नगर निगम से संबंधित हाउस टैक्स, नामांतरण, ट्रेड लाइसेंस, जल कर जमा करने की सुविधा,आगरा विकास प्रधिकरण की ऑनलाइन सुविधा जनहित पोर्टल, ई-ऑक्शन, प्रोपर्टी चालान, ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान एप्रूवल की सुविधा,ई-टेण्डरिंग, ट्रैफिक चालान, बिजली बिल जमा करने कि सुविधा,ऑनलाइन बस बुक करने की सुविधा,ऑनलाइन FIR दर्ज करने की सुविधा,ऑनलाइन पेंशन, ऑनलाइन स्कॉलरशिप आदि सुविधायें तथा आगरा स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा तैयार किये गये प्रोजेक्टों का वर्चुअल टूर तथा सरकार की 24X7 आकस्मिक सेवाएं जैसे कि मुख्यमंत्री हैल्प लाइन, एंबुलेंस सर्विस, चाइल्ड हैल्पलाइन, वूमन हैल्पलाइन आदि।SOS जिसके द्वारा किसी आपात स्थिति में मोबाइल एप उपयोगकर्ता अपने चार परिचितों को एस.एम.एस. भेज सकता है।

शहर में यदि किसी को कोई आपात स्थिति लगती है तो वह व्यक्ति सिटी Emergency में जाकर फोटो क्लिक करके भेज सकता है। इस एप में उपरोक्त के अलावा अन्य सुविधाओं में शहर में होने वाले समारोहों के प्रचार प्रसार हेतु रनिंग इवेंट्स के माध्यम से प्रदर्शित किये जाने की सुविधा,आगरा शहर में मशहूर खान-पान के स्थल, पुलिस स्टेशन, पुलिस चौकी, होटल, अस्पताल, पार्किंग, आकस्मिक कॉल बॉक्स, सार्वजनिक शौचालय, करेंसी एक्सचेंज, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, उद्यान, बस स्टैंड, बैंक, एटीएम ,स्टेडियम तथा मार्केट जाने के विषय में लोकेशन की जानकारी भी मिलेगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

error: Content is protected !!