आगरालीक्स… आगरा में रक्तदान शिविर में 55 लोगों ने किया ब्लड डोनेशन. एक यूनिट रक्तदान से बचाई जा सकती है तीन जाने…
एचडीएफसी बैंक की डब्लूबीओ भावना प्लाजा शाखा द्वारा राजेंद्र स्पेस परिसर सिकंदरा आगरा में आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. एचडीएफसी बैंक की भावना प्लाजा शाखा द्वारा कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत राजेंद्र स्पेस सिकंदरा में लोकहितम् ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। आयोजन का उद्घाटन एचडीएफसी बैंक डब्लू बी ओ के सर्किल हेड संजय शर्मा, रिजिनिल हेड धर्मवीर सिंह एवं वैभव सक्सेना जी के द्वारा किया गया।
संजय शर्मा ने बताया एचडीएफसी बैंक अपने सामाजिक दायित्व को पूरा करने के लिए संपूर्ण भारतवर्ष में इस प्रकार के रक्तदान शिविरों का आयोजन करता रहा है इसी आयोजन के अंतर्गत आज आगरा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। एक यूनिट रक्तदान द्वारा 3 लोगों की जान बचाई जा सकती है एवं एक स्वस्थ मनुष्य 3 माह के अंतराल पर स्वैच्छिक रक्तदान कर सकता है।रक्तदान शिविर बैंक के विभिन्न अधिकारियों द्वारा सफलतापूर्वक 55 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर मे लोकहित ब्लड बैंक के डॉक्टर राम प्रकाश त्यागी, हर्ष एवम दीपक त्यागीअपने सहयोगीयों के साथ मौजूद थे। डॉक्टर ने एचडीएफसी के इस सहयोग के लिए धन्यवाद दिया एवं बताया कि रक्तदान करने से कई आम जिंदगियों को बचाया जा सकता है जबकि थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए एक माह में दो से तीन बार इसकी जरूरत होती है इसलिए रक्तदान करना काफी जरूरी है।रक्तदान शिविर में एचडीएफसी बैंक के सिटी हेड अनिल शर्मा, ब्रांच हेड अभिषेक कौशल, निशांत अग्रवाल, मनीष मिश्रा, योगेश कुमार, निधी बघेल उपस्थित रहे।