आगरालीक्स…आगरा में सर्दी बढ़ी. एक सप्ताह बाद हो सकती है कड़ाके की सर्दी कोहरा छाने की संभावना. जानें मौसम का अपडेट
आगरा में सर्दी का एहसास होना शुरू हो गया है. रात के साथ अब दिन के समय भी सर्दी अच्छी खासी हो रही है.उधर मौसम विभाग ने भी आने वाले सप्ताह में आगरा में कड़ाके की सर्दी होने का अनुमान लगाया है इसके साथ ही सुबह और रात के समय कोहरा छा सकता है.
आगरा में सर्दी बढ़ने के साथ ही न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट लगातार दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वही न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा.आने वाले समय में अभी और तापमान गिरने की संभावना है.