Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Agra News: Millets stall now at Agra Cantt. Passengers will get food here which will take care of their health…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Millets stall now at Agra Cantt. Passengers will get food here which will take care of their health…#agranews

284

आगरालीक्स…आगरा कैंट पर अब मिलेट्स स्टॉल. यात्रियों को खाने पीने के लिए यहां मिलेंगे वो आइटम जो आपकी सेहत का रखेंगे ध्यान…

मंडल रेल प्रबंधक आगरा तेज प्रकाश अग्रवाल द्वारा आगरा छावनी स्टेशन पर मिलेट्स स्टॉल का उद्घाटन किया गया। उत्तर मध्य रेलवे आगरा मंडल ने इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स 2023 को संज्ञान में रखते हुए रेलवे बोर्ड की निंफ्रिश पॉलिसी के अनुसार आगरा मंडल में मथुरा जं.,आगरा फोर्ट और ईदगाह पर मिलेट्स स्टॉल पहले से ही उपलब्ध है इसी क्रम में आज आगरा छावनी स्टेशन पर मिलेट्स स्टाल का शुभारंभ हुआ है। इस स्टाल का आवंटन 1 वर्ष की अवधि के लिए किया है यह ठेका ब्लिस फूडस कंपनी आगरा को आवंटित किया गया है इस स्टॉल पर मोटे अनाज से संबंधित अनाज रागी, मक्का, बाजरा, ज्वार, चना, कंगनी, कुट्टू, राजगीरा, सामा एवं सनवा से बने हुए नमकीन सामान की बिक्री की जाएगी।

ये अनाज ऊर्जा से भरपूर होते हैं और पौष्टिकता को पूर्ण करते हैं। यदि आपको आगरा छावनी रेलवे स्टेशन पर कुछ खाने का मन है तो आपके लिए हाजिर है मोटे अनाज से निर्मित भुने हुए बाजरा, ज्वार, कंगनी से बनी हुई नमकीन, यात्रियों को खान-पान के प्रति रुझान बढ़ाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन ने श्रीअन्न को अपनी खानपान व्यवस्था में शामिल किया गया है। मंडल रेल प्रबंधक आगरा तेज प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए आगरा रेल मंडल ने मंडल के चार स्टेशन आगरा छावनी ,मथुरा जं.,आगरा फोर्ट और ईदगाह पर मिलेट्स स्टॉल खोले गये है। जिससे यात्री अपने खानपान में मोटे अनाज को शामिल कर सके।

मिलेट्स स्टाल के शुभारंभ के अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आगरा अमन वर्मा, मंडल वाणिज्य प्रबंधक कु.प्रशस्ति श्रीवास्तव, स्टेशन निदेशक आगरा मो.अरसद एवम अन्य कर्मचारी मौजोद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Three ACPs transferred from Agra Police Commissionerate, six officers given charge…#agranews

आगरालीक्स…आगरा पुलिस कमिश्नरेट में बदलाव. एसीपी सुकन्या शर्मा, मयंक तिवारी, शेष मणि...

आगरा

Agra Live News: Free leg artery stenting for a diabetic patient under the Incurable Scheme in SNMC, Agra

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में आई डायबिटीज से ग्रस्त महिला. पैर को खून...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

आगरा

Obituaries of Agra on 4th June 2025

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!