आगरालीक्स ….आगरा से द आगरा ताज कार रैली का शुभारंभ हुआ, तीन दिन में 550 किलोमीटर की दूरी तय कर बीएमडब्ल्यू से ऑल्टो कार के साथ 86 टीमों के 225 प्रतिभागी शामिल हुए हैं।
शुक्रवार को होटल क्लार्क शीराज में शुक्रवार कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल ने द आगरा ताज कार रैली को रवाना किया। आगरा किला, यमुना किनारा रोड होते हुए रैली यमुना पार ग्यारह सीढ़ी पर पहुंची। इसके बाद शाम 5:30 बजे शुरू हुई रैली रात 11 बजे तक चली। उन्होंने नाइट लेग का अनुभव किया। शनिवार को रैली सुबह नौ से शाम छह बजे तक होगी। तीन दिन में कुल 550 किमी की दूरी प्रतिभागी तय करेंगे। रैली में 86 टीमों के 225 प्रतिभागियों ने भाग लिया। लायंस क्लब आगरा ऑरम की सर्वाधिक 14, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की आठ, सेंट्रल मोटर स्पोर्ट्स इंदौर की 5 टीमों ने भाग लिया। सात महिला टीमें और दो दिव्यांग ड्राइवर्स की टीम रहीं। आगरा की 45 टीमों ने रैली में भाग लिया। इनके अलावा कोलकाता, दिल्ली, दोहा, इंदौर, चंडीगढ़, मुंबई, कानपुर आदि शहरों से टीमें आई।
रैली में लग्जरी गाड़ियों से लेकर जिप्सी तक दौड़ाते नजर आए। पोर्श, फॉर्च्यूनर, पजेरो, होंडा सिटी, थार, जिप्सी, ऑल्टो, बीएमडब्ल्यू रैली में थीं।
Leave a comment