आगरालीक्स आगरा में कई क्षेत्रों में पीएनजी की आपूर्ति बाधित, सुबह की चाय तक नहीं बनी।
आगरा में कमला नगर, दयालबाग, सिकंदरा सहित कई क्षेत्रों में गुरुवार सुबह पीएनजी की आपूर्ति बाधित रही। कई क्षेत्रों में पीएनजी नहीं आई। पीएनजी की आपूर्ति न होने से लोग परेशान रहे, ग्रीन गैस लिमिटेड द्वारा पीएनजी की आपूर्ति बाधित होने की समस्या को कुछ स्पष्ट नहीं किया गया है।