Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News : Encroachment in commercial land of ADA in Shashtripuram #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Encroachment in commercial land of ADA in Shashtripuram #agra

132

आगरालीक्स …आगरा में एडीए के व्यावसायिक प्लांटों पर अवैध कब्जा, शास्त्रीपुरम हाइट्स में बने फ्लैट्स में गंदगी मिलने पर मंडलायुक्त ने सख्त निर्देश दिए हैं।


मंडलायुक्त महोदया ने शिल्पग्राम परिसर में नवीन टिकट वेंडिंग का किया शुभारंभ, इसका प्रचार प्रसार करने एवं पर्यटकों की मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने आगरा विकास प्राधिकरण की कार्य योजनाओं एवं शहर में कराए जाने वाले विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड , सचिव गरिमा सिंह एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे। शास्त्रीपुरम योजना के अंतर्गत ग्राम मुहम्मदपुर के खसरा नंबर – 215, 216 एवं 287 में 5500 वर्ग मी और 2500 वर्ग मी भूमि के व्यवसायिक भूखंड का निरीक्षण किया। मौके पर व्यवसायिक भूखंड पर अवैध कब्जे हो रखे थे। अवैध रूप से कई झोपड़ियां बना रखी थीं। वहीँ भूखंड के सामने रोड़ के बीच में बने ग्रीन वर्ज़ पर भैसों के अवैध तबेले बने हुए थे। एडीए के अधिशासी अभियंता से नाराजगी जताई। दोनों जगह से 3 से 4 दिन में अवैध कब्जे हटाने और एडीए की सभी खाली भूमि पर बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। शास्त्रीपुरम से ग्राम मोहम्मदपुर जाने वाली अप्रोच रोड़ की हालत खराब थी।

इसे भी संबंधित विभाग के संयोजन से जीर्णोद्धार कराने को कहा। इसके बाद मां दुर्गा कॉलेज से लगे 4 एचआईजी प्लॉट्स, शास्त्रीपुरम हाइट्स के पीछे व्यावसायिक भूखंड, ग्राम लखनपुर के 4300 वर्ग मी व्यवसायिक भूखंड, 7 बीघा भूमि का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त महोदया ने इन खाली जमीनों को समतल बनाने, सफाई करवाने के साथ बॉउंड्रीवॉल और फेंसिंग लगाने के निर्देश दिए।
शास्त्रीपुरम हाइट्स में गंदगी


शास्त्रीपुरम हाइट्स का निरीक्षण किया गया। 55 से लेकर 230 वर्ग मीटर में बने 1, 2, 3 और 4 बीएचके सैंपल फ्लैट्स को देखा। फ्लैट्स में व्याप्त गंदगी और बिल्डिंग की दुर्दशा पर नाराजगी जताई। संबंधित कांट्रेक्टर को सभी बिल्डिंग का प्रॉपर मेंटेनेंस करने, रंगाई-पुताई के साथ समुचित सफाई के निर्देश दिए। मैन गेट को भी अच्छे से मेंटेन कर फ्लैट्स की बिक्री हेतु दर सहित पूरी सूची का बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। ग्वालियर रोड़ पर ग्राम ककुआ और भांडई में आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा प्रस्तावित भूमि एवं ग्राम कुठावली में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने हेतु लगभग 100 एकड़ भूमि का निरीक्षण किया। अजीत नगर गेट से अर्जुन नगर गेट तक फ़साड़ लाइट संबंधी कार्य का निरीक्षण किया। फतेहाबाद रोड़ पर स्थित मौजा बसई में खसरा – 1467, 1468, 1469, 1470 और 1471 की भूमि का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त महोदया ने पूरी भूमि की सफाई कराने के निर्देश दिए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!