आगरालीक्स..Agra News : वीडियो.. आगरा में होलिका दहन से पहले बेकाबू फॉर्च्यूनर ने स्कूटी सवार सहित सात लोगों को चपेट में लिया, डाके सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज। ( Agra News Video : FIR lodged against 6 after Fortuner hit 7 person#Agra)
आगरा के गैलाना, असोपा हॉस्पिटल के पास होलिका दहन से पहले गुरुवार की रात नौ बजे बेकाबू फॉर्च्यूनर ने एक के बाद एक स्कूटी, खोखे सहित सात लोगों को चपेट में ले लिया। इससे चीख पुकार मच गई, बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए उन्होंने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। लोकेश बघेल, सनी, प्रीतम, माधव सहित अन्य लोग घायल हो गए।
छह के खिलाफ मुकदमा
इस मामले में धर्मवीर सिंह और लोटन सिंह की तहरीर पर थाना सिकंदरा में गाड़ी चला रहे अंकित उर्फ डाके, शोभित यादव, छोटे, अमित चौहार, राहुल और गोपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि ये लोग आए दिन इसी तरह से गाड़ी चलाते हैं और इनसे लोग परेशान रहते हैं।