आगरालीक्स…Agra News : आगरा के आंबेडकर विवि में तीन तरह से स्नातक, 1385 कोर्स। जानें। ( Agra News : Three options for four year UG course in DBRAU, Agra#Agra )
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम को भी लागू करने के लिए सहमति बन गई है। स्वयं पोर्टल पर अपलोड 1345 पाठ्यक्रमों को अपलोड करके उनका अनुमोदन कर दिया गया। इसके साथ ही माइनर विषय के रूप में यदि जो शिक्षक या संस्थान अन्य विषयों को चुनना चाहत हैं, वह अपने स्तर से उन पाठ्यक्रमों को स्वयं पोर्ट्स पर अपलोड कराकर स्वीकृति प्राप्त करेंगे।
विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा निति 2020 के अंतर्गत सत्र 2025-26 से चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम (वाई.एस.यू.पी.) को भी अनुमदि दे गई है। इसमें तीन तरह से स्नातक कराया जाएगा। इसमें पहला विकल्प आनर्स चार वर्ष की आनर्स की डिग्री दी जाएगी। दूसरे विकल्प में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शोध करने का विकल्प दिया जाएगा। तृतीय विकल्प में स्नातक के साथ अप्रिटंरशिप का विकल्प दिया जाएगा। इस विकल्प में विद्यार्थि को उसकी अप्रिंटरशिप कराने वाली संस्थान प्रमाणपत्र जारी करेगी। न कराए जाने पर विश्वविद्यालय द्वारा उसे प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। यह पाठ्यक्रम सिर्फ उन्हीं महाविद्यालयों में संचालित किया जा सकेगा, जहां स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम संचालित करने की मान्यता होगी। न होने पर उनके पाठ्यक्रम उच्चिकृत कराने का प्रमाण पत्र लेना होगा, तभी वह इस चार वर्षीय स्नातक कोर्स को लागू कर पाएंगे।