आगरालीक्स…एपीजीआई में हुई फ्रेशर पार्टी. स्टूडेंट्स ने पार्टी में अपने डांस से जमाया रंग. मिस्टर एंड मिस फ्रेशर का खिताब इन स्टूडेंट्स को मिला
आगरा पब्लिक ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशंस के एमबीए, बीबीए, बीसीए एवं बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए फैशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यकम का शुभारम्भ संस्थान के अध्यक्ष महेश शर्मा व डॉ. शेखर गुप्ता ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर के किया। महाविद्यालय के अध्यक्ष महेश शर्मा ने अपने उद्बोधन में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद देते हुये शुभकामनायें प्रेषित की। संस्था के सह-अध्यक्ष अभिनव शर्मा एवं सचिव अनिकेत शर्मा ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्रो एवं छात्राओं ने कार्यक्रम में विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियाँ दी एवं जमकर धमाल मचाया। छात्रो द्वारा कॉमेडी नृत्य प्रस्तुति द्वारा मार्केटिंग की ट्रिक भी सिखाई गई।

कार्यकम के अंत में विभिन्न संकायों के मिस्टर एवं मिश फैशर एवं का चयन किया गया।जिसमें एमबीए से हर्षा और गोपाल, बीबीए से मान्या और कनिष्क, बीसीए से आकाश और प्रिया, बीकॉम से हिमांशी और प्रियकांत चुने गये। इस मौके पर डॉ शेखर गुप्ता, प्रबन्धन संकाय के विभागाध्यक्ष सुनील गर्ग, कम्प्यूटर साइंस के विभागाध्यक्ष विनीत मिश्रा, कॉमर्स के विभागाध्यक्ष डॉ. अभय कान्त, आंचल पहुजा, विष्णु शर्मा, अंजलि चौधरी, विजय भदौरिया, योगेश शर्मा, डॉ. शिवानी पिप्पल, रिमशा जैन, मिनी मंचन्दा, मुस्कान, तनु गुप्ता सहित संस्थान के समस्त शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।
