आगरालीक्स…आगरा में फ्लैट देखने आई महिला ने लगाया बिल्डर पर छेड़छाड़ का आोप. कहा—आफिस में ले गया और करने लगा ये काम…
आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है. महिला का आरोप है कि बिल्डर उसे फतेहाबाद रोड स्थित अपने आफिस में ले गया और वहां उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा. विरोध में मारपीट की और फोन तोड़ दिया. थाना ताजगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है.
ये हैं आरोप
महिला दिल्ली की रहनेवाली है. उसने बताया कि वह ताजगंज क्षेत्र में फ्लैट की खरीदफरोख्त के लिए यहां आई थी. यहां उसकी मुलाकात एक बिल्डर से हुई. आरोप है कि बिल्डर उसे फतेहाबाद रोड पर टीडीआई मॉल के पास अपने आफिस में ले गया और वहां उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा. जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया. महिला ने थाना ताजगंज में आरोपी बिल्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.