आगरालीक्स…आगरा में व्यापारी से मारपीट. रुपयों के लेन—देन को लेकर पीटा. पुलिस ने दो आरोपी पिता पुत्र पकड़े
आगरा की थाना सिकंदरा पुलिस ने सरिया व्यापारी के साथ मारपीट करने वाले दो आरोपियेां पिता पुत्र को अरेस्ट किया है. रुपयों के लेन—देन को लेकर इन्होंने व्यापारी के साथ मारपीट की थी. इसका वीडियो भी सामने आया था जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है.
ये है मामला
मामला थाना सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम की हे. यहां सरिया व्यापारी निखिल अग्रवाल रहते हैं. उन्होंने थाना सिकंदरा में तहरीर देते हुए बताया कि उन्होंने मनोज गुप्ता से 10 लाख का सरिया खरीदा था जिसका पेमेंट 25 दिन में कर दिया लेकिन मनोज गुप्ता ने माल की कीमत 3.50 लाख बढ़ जाने की कहकर ब्याज समेत 5.50 लाख रुपये मांगे.
इस पर निखिल अग्रवाल ने रुपये देने से इंकार कर दिया. आरोप है कि मनोज गुप्ता ने अपने साथियों के साथ सरिया व्यापारी और उसके भाई के साथ मारपीट की. धमकी देते हुए चेक साइन करवा लिए. पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को अरेस्ट किया है.