आगरालीक्स… श्री गोवर्धन महाराज के तेरे माथे तिलक विराज रहयो…के साथ ब्रज के लोकगीतों से गूंजी हरियाणा विधानसभा। राज्यगीत के रूप में शामिल करने की मांग।
विधानसभा में राज्य गीत के लिए मांगे गए थे सुझाव
हरियाणा विधानसभा आज गोवर्धन महाराज के गीत और कृष्ण भजन से गूंज उठी। मौका था विधानसभा में किसी लोकगीत को राज्य गीत बनाने के लिए सुझाव मांगे गए थे।
मुस्लिम विधायक ने ब्रज के गीत सुना बांधा समां

मेवात की पुन्हाना सीट से विधायक चौधरी इलियास
इस दौरान हरियाणा की मेवात की पुन्हाना सीट से विधायक चौधरी इलियास ने गाया- अरे गोवर्धन महाराज तेरे माथे तिलक विराज रहयो.. अरे तू कौन गांव से आई.. कौन गांव को जाई, गूजरिया बरसाने… मैं नंद गांव से आई…और बरसाने को जाई।
हरियाणा सीएम का भी ध्यान आकर्षित किया
विधायक चौधरी इलियास ने यह गीत सुनाते हुए मुख्यमंत्री का ध्यान इस ओर आकर्षित किया। भजन सुनकर विधानसभा के सदस्य भी हतप्रभ रह गए।