आगरालीक्स आगरा में आधी रात को पुलिस द्वारा कारोबारी के साथ मारपीट के आरोप से आक्रोश है। बाजार बंद कर कारोबारी धरने पर बैठ गए हैं और आरोपी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
आगरा के बोदला के सेक्टर एक में शैलेंद्र अग्रवाल की दवा की दुकान है, उनकी दुकान के सामने ही चाय का खोका है। शैलेंद्र अग्रवाल का आरोप है कि शुक्रवार रात को वह चाय वाले से अपने बकाया लेने गया था, वहां कोबरा वाले भी बैठे थे। बकाया रुपये मांगने को लेकर विवाद हो गया, इस पर चाय वाले ने गर्म चाय फेंक दी, उसने विरोध किया तो पुलिस कर्मी भी चाय वाले के समर्थन में बोलने लगे और जमकर धुनाई की।
सिर में आए टांके, आक्रोश
दवा कारोबारी शैलेंद्र अग्रवाल की पिटाई से सिर में टांके आए हैं, लहूलुहान हालत में पुलिस कर्मी उसे दवा की दुकान के बाहर छोडकर चले गए, इसकी जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने उनका इलाज कराया। इस घटना से कारोबारियों में आक्रोश है।
बाजार बंद, कार्रवाई की मांग
आरोपी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए बोदला में बाजार नहीं खुला है, कारोबारी आरोपी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए धरना दे रहे हैं।
Leave a comment