Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra Video News : Environment Clearance for Civil Terminal ( Enclave ) at Kheria Airport Agra #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra Video News : Environment Clearance for Civil Terminal ( Enclave ) at Kheria Airport Agra #agra

130

आगरालीक्स …आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर सिविल टर्मिनल के लिए मिली मंजूरी, पर्यावरण मंत्रालय ने जारी की अनुमति, एयरपोर्ट का होगा विस्तार, एयरफोर्स क्षेत्र में नहीं जाना होगा।


आगरा खेरिया एयरपोर्ट एयरफोर्स स्टेशन में है, ऐसे में यहां सीमित फ्लाइट की अनुमति है। साथ ही सुरक्षा कारणों से यात्रियों को परेशानी होती थे। ऐसे में खेरिया एयरपोर्ट पर सिविल टर्मिनल का प्रस्ताव 12 साल पहले तैयार हुआ था लेकिन पर्यावरण मंत्रालय से अनुमति नहीं मिलने के कारण काम शुरू नहीं हो पाया था। इसके लिए बजट भी आवंटित कर दिया गया था, जमीन का अधिग्रहण भी हो चुका है।


पर्यावरण मंत्रालय से मिली अनु​मति
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री और आगरा के सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल ने शनिवार को विकास भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि सिविल टर्मिनल को पर्यावरण मंत्रालय से अनुमति मिल गई है। जल्द ही सिविल टर्मिनल का भूमि पूजन किया जाएगा और सिविल टर्मिनल का काम लोकसभा चुनाव से पहले शुरू कर दिया जाएगा।

1.23 अरब से बनेगा सिविल टर्मिनल
धनौली मार्ग पर सिविल टर्मिनल बनाया जाएगा, 92.50 एकड़ जमीन पर सिविल टर्मिनल बनाया जाना है। इसी वर्ष यूपी कैबिनेट ने भी सिविल टर्मिनल बनाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी थी। सिविल टर्मिनल बनाने में 1.23 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा।

2014 में नए सिविल टर्मिनल पर शुरू हुआ था काम
आगरा में 2014 में नए सिविल टर्मिनल को बनाने का काम शुरू हुआ था, सपा सरकार में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सिविल टर्मिनल के लिए भूमिअधिग्रहण की घोषणा की थी। ऐसे में भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण ने 2050 तक के लिए सिविल टर्मिनल का प्रस्ताव तैयार किया, अनुमान के तहत 2050 तक आगरा में 30 लाख लोग हवाई यात्रा करेंगे। इसे देखते हुए 92.50 एकड़ जमीन चाहिए। जिला प्रशासन ने धनौली, बल्हेरा, अभयपुरा की 37.43 हेक्टर जमीन चिन्हित की थी, 278 किसानों से जमीन ली जानी है। इसमें से 247 किसानों के जमीन देने के लिए सहमति पत्र मिल चुके हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

आगरा

Agra Live News: Three couples begin a new life through a mass marriage in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सामूहिक विवाह के जरिए तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू.

आगरा

Agra Live News: Goddess Pitambara Devi’s Praktaya Utsavwill be celebrated for three days at the Sitaram Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सीताराम मंदिर में तीन दिन मनाया जाएगा मां पीतांबरा देवी...

error: Content is protected !!