आगरालीक्स आगरा रीजन में सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने कन्नौज की जनसभा में कहा था कि जो बाप का नहीं हुआ वह किसी और का क्या होगा। यह सही है, इसका जनता पर असर हुआ और हम चुनाव हार गए।
शनिवार को समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव पैक्सफेड चेयरमैन तोताराम यादव के होटल के उद्धघाटन मौके पर मैनपुरी पहुंचे। यहां मुलायम सिंह ने कहा कि कन्नौज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बयान का उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बड़ा असर हो गया। जो नरेंद्र मोदी और अन्य नेता कह रहे हैं जो अपने बाप का नहीं हुआ वो किसी का नहीं हो सकता। ये कहने का मौका मेरे अपनों ने ही दिया।
मैने मुख्यमंत्री बनाया, मेरा ही अपमान हुआ
सपा के संरक्षक मुलायह सिंह यादव ने कहा कि कोई बाप अपने बेटे को मुख्यमंत्री नहीं बनाता, लेकिन मैंने उसे मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद भी मुझे बड़ा अपमान सहना पड़ा है। यह मेरी जिंदगी ये मेरा सबसे बड़ा अपमान था। शिवपाल इतना अच्छा काम करते थे। अखिलेश ने उन्हें मंत्रिमंडल से निकाल दिया। उन्होंने कहा कि जितना मेरा अपमान अब हुआ, पहले कभी नहीं हुआ। अपनों ने ऐसा किया इसलिए कहने किससे जाते। दो लोगों ने मेरा अपमान किया। वो कौन हैं ये सब जानते हैं। मैं जनता की भावनाओं को ध्यान में रख फैसला करूँगा।
बुद्धि है पर वोट नहीं
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि अखिलेश के पास बुद्धि है पर वोट नहीं।
अयोध्या मामले पर बोले
मुलायम सिंह यादव ने इसके बाद अयोध्या मामले को लेकर कहा कि मेरी भी कोशिश रही थी अयोध्या मामले को सुलझाने की। अब तो सुप्रीम कोर्ट के सिवा और कोई पार्टी अयोध्या मामला नहीं सुलझा सकती। उन्होंने कहा कि वहां पर सुरक्षा बलों की कार्यवाही में 16 लोग मारे गये थे जबकि 84 लोग घायल हुए थे। अब तो सुप्रीम कोर्ट का फैसला सभी मानेंगे।
फाइल फोटो
Leave a comment