आगरालीक्स …आगरा में आज रात 12 बजते ही कैरल्स गायन के साथ ही घंटे बजने लगेंगे, प्रभु यीशू जन्म लेंगे।
सेंट पीटर्स स्थित निष्कलंक माता महागिरजाघर में विशेष प्रार्थना सभा होगी, रात एक बजे तक प्रार्थना चलेगी, 25 दिसंबर को सुबह नौ बजे महाधर्माध्यक्ष डा. राफी मनजाली प्रार्थना सभा मं मिस्सा बलिदान अर्पित करेंगे।
सजाए गए गिरजाघर
आगरा में क्रिसमस पर प्रभु यीशू के जन्मदिन के लिए गिरजाघरों को सजाया गया है। निष्कलंक माता गिरजाघर में 40 झांकियां सजाई गई हैं। सेंट मेरीज चर्च, सेंट जोंस परिसर में गिराजाघरों में विशेष सजावट की गई है।