आगरालीक्स ….भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस की पूर्व बेला पर आज सेल्फी प्वाइंट पर अटल गीत गंगा का आयोजन, दोपहर तीन बजे से सेल्फी प्वाइंट पर प्रख्यात कवि अपनी रचनाओं के माध्यम से देशभक्ति की बयार बहाएंगे।
अटल गीत गंगा आयोजन समिति के संयोजक अशोक कुमार चौबे ने बताया कि प्रख्यात गजल गायक सुधीर नारायण द्वारा विशेष प्रस्तुति के माध्यम से स्व. अटल जी की रचनाओं को स्वर देकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी जाएगी। कवि सम्मेलन में देश के जाने माने रचनाकार रामेन्द्र मोहन त्रिपाठी, डॉ. रुचि चतुर्वेदी, शिखा सिंह, पदम गौतम, मोहित सक्सेना, अशोक कुमार सिंह अपनी रचनाओं से अटल गीत गंगा की संध्या को अपनी रचनाओं के मोतियों से सजाएंगे।
साहित्य जगत के दो लोगों को अटल सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। महापौर हेमलता दिवाकर, कैबिनेट मंत्री, उप्र योगेन्द्र उपाध्याय, कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य, सांसद राजकुमार चाहर, राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति, विधायक जीएस धर्मेश, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विधायक बाबूलाल जी, धर्मपाल सिंह, रानी पक्षालिका, भगवान सिंह कुशवाह, विजय शिवहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया आदि मौजूद रहेंगे।