आगरालीक्स आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के आॅपरेशन थिएटर में मरीज लेटा हुआ था, ओटी में ही बेहोशी और सर्जरी के जूनियर डॉक्टरों में लात घूसे चले, जूते पहनने को लेकर हुआ विवाद थाने तक पहुंच गया। इस मामले में बाद में समझौता हो गया, लेकिन इससे जिन मरीजों के आॅपरेशन थे, उन्हें परेशान होना पडा, उनके आॅपरेशन नहीं हुए। सर्जरी डिपार्टमेंट के जूनियर डॉक्टर को सात दिन के लिए क्लीनिकल वर्क से सस्पेंड कर दिया है। इसे लेकर देर रात तक एसएन मेडिकल कॉलेज में हंगामा चलता रहा।
शनिवार सुबह एसएन की नई सर्जरी बिल्डिंग में मरीजों के आॅपरेशन होने थे, आॅपरेशन थिएटर में जूता पहनने को लेकर एनेस्थीसिया डिपार्टमेंट बेहोशी के जूनियर डॉक्टर शशि कांत राहुल सर्जरी डिपार्टमेंट के जूनियर डॉक्टर डॉ. कुंवर विशाल सिंह से भिड गए। गाली गलौज के बाद दोनों में मारपीट हो गई। दोनों तरफ से थाना एमएम गेट में तहरीर दे दी गई, प्राचार्य डॉ. सरोज सिंह, प्रमुख अधीक्षक डॉ. अजय अग्रवाल और सर्जरी विभाग व एनेस्थीसिया विभाग के डॉक्टरों ने दोनों को समझाया, इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इस सबके बीच आॅपरेशन न होने से मरीज परेशान रहे।
इसलिए हुआ विवाद
डॉ. शशि कांत राहुल का पीएमएस से प्रवेश हुआ है, एमबीबीएस के बैच के हिसाब से वह सर्जरी विभाग के जूनियर डॉक्टर से सीनियर है, लेकिन पीजी कोर्स में वह उससे जूनियर है। जूता पहनने को लेकर दोनों के बीच सीनियर और जूनियर की बात आ गई,इससे मामला बढता चला गया और दोनों में मारपीट हो गई।
इंटरनेट फोटो
Leave a comment