Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Indian Divyang Cricket Team won the Indian Oil Cup 2023 by 2-1…#agranews
आगरास्पोर्ट्स

Agra News: Indian Divyang Cricket Team won the Indian Oil Cup 2023 by 2-1…#agranews

173

आगरालीक्स…आगरा में 2-1 से भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम ने जीता इंडियन ऑयल कप 2023. निर्णायक मुकाबले में नेपाल को दी मात…

दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आफ इंडिया द्वारा आयोजित इंडियन ऑयल कप 2023 भारत बनाम नेपाल 3 टी20 अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट श्रृंखला का फाइनल मुकाबला रेलवे क्रिकेट स्टेडियम, आगरा कैंट पर खेला गया। नेपाल के कप्तान सुखलाल मियां ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और नेपाल टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 129 रनों का लक्ष्य भारतीय टीम के समक्ष रखा। नेपाल की ओर से नेपाल के कप्तान सुखलाल और रमजान अली ने 24 रन, रामकुमार यादव ने 19 रन बनाए। भारत की ओर से सैयद शाह अजीज और शहुल हमीद ने चार-चार विकेट, अभिनंदन और प्रवीण ने एक-एक विकेट चटकाए।

जवाब में उतरी भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम ने 17.2 ओवर में ही लक्ष्य को प्राप्त कर लिया जिसमें अभिनंदन उपाध्याय ने नाबाद 52 रन, सैयद शाह अज़ीज़ ने 34 रन, अंकित सिंह बघेल और प्रवीण ने 14-14 रन बनाए। नेपाल की ओर से छबिलाल, गोविंद और राम ने 1-1 विकेट चटकाए।

श्याम बोहरा ईडी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, के हाथों भारतीय टीम को विजेता ट्रॉफी, पंजाब नेशनल बैंक के जनरल मैनेजर जान मोहम्मद के हाथों उपविजेता ट्रॉफी, मैन ऑफ द सीरीज पुरुस्कार गीतिका मेहरा इंडियन ऑयल सेल्स हैड के हाथों सैयद शाह अज़ीज़ को, बेस्ट बैटर पुरुस्कार प्रेम शंकर यादव चीफ मैनेजर ने अभिनंदन उपाध्याय को, इंडियन ऑयल और पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों के हाथों बेस्ट बॉलर पुरुस्कार शाहुल हमीद को, बेस्ट फील्डर पुरुस्कार सुखलाल मियां को, तथा मैन ऑफ द फाइनल मैच पुरुस्कार सैयद शाह अज़ीज़ को दिया गया। इस अवसर पर दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया के महासचिव हारून रशीद, सीईओ ग़ज़ल खान, जॉइंट चेयरमैन सुनील स्वतंत्र कुमार, इरफान अली, आदि मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Live News: Sarva Brahmin Kul Samaj Samiti celebrated the birth anniversary of Maharishi Lord Parshuram by performing Havan Yagya…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने हवन यज्ञ कर मनाया...

आगरा

Agra Live News: Shipra Kulshreshtha, the newly appointed National President of the Women’s Wing of the All India Kayastha Mahasabha, visits Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा आईं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ...

आगरा

Agra Live News: 75 people donated blood for the needy in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जरूरतमंदों के लिए 75 लोगों ने किया रक्तदान.

error: Content is protected !!