आगरालीक्स …आगरा का सबसे पहला मॉल सील, जानें कारण।
वित्तीय वर्ष की अंतिम तिमाही में बकाया वसूली के लिए विभागों द्वारा अभियान चलाए जा रहे हैं। ऐसे में नगर निगम ने हाउस टैक्स के बकायेदारों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। इसी के तहत शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई की।
पेसिफिक मॉल किया सील
आगरा का सबसे पहला मॉल यानी पेसिफिक मॉल फतेहाबाद रोड पर बना था, इसके बाद कई मॉल बने। पेसिफिक मॉल में बड़ी संख्या में युवक युवती पहुंचते थे कई नामचीन ब्रांड के शोरूम के साथ ही मल्टीप्लेक्स भी था। मगर, पेसिफिक मॉल ज्यादा समय तक चल नहीं सका। वहीं, पेसिफिक मॉल पर नगर निगम का हाउस टैक्स भी बढ़ता गया। पेसिफिक मॉल पर 1.65 करोड़ रुपये का बकाया होने पर नगर निगम की टीम ने मॉल को सील कर दिया।
कई मकान किए गए सील
इसके साथ ही ताजगंज जोन में नगर निगम की टीम ने हरीओम दीक्षित पर आठ लाख रुपये हाउस टैक्स बकाया होने पर उसे सील कर दिया गया। हरीपर्वत जोन में सुकेश अग्रवाल के आरिफ आटो पर छह लाख रुपये बकाया होने पर सील किया गया, छत्ता जोन में रानी गुप्ता पर हउस टैक्स का 1.65 लाख रुपये बकाया था, भवन को सील कर दिया गया। इसके साथ ही सात भवन स्वामियों से 13 लाख रुपये जमा कराया गया।