आगरालीक्स ….आगरा में नए साल पर विदेशी युवती ने ऐसे करतब दिखाए कि ट्रैफिक रुक गया, वीडियो देखने के लिए क्लिक करें।
आगरा में नए साल का जश्न मनाने के लिए विदेशी पर्यटक भी बड़ी संख्या में पहुंचे, ऐसे में आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित टीडीआई मॉल के सामने एक विदेशी युवती ने फायर आर्ट का प्रदर्शन किया, उसने एक रिंग में आग लगाई और फायर आर्ट का प्रदर्शन करने लगी, उसके विदेशी मित्र वीडियो बनाने लगे। रोड पर वाहन रुक गए और विदेशी युवती की कला को देखने लगा। विदेशी युवती ने बताया कि उसका नाम एन है और वह भारत में कई डांस ग्रुप के साथ काम करती है, जिस कला का उसने प्रदर्शन किया उसे फायर आर्ट कहते हैं।