आगरालीक्स…आगरा के वरिष्ठ चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. जीजी धीर का निधन
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य व चर्म रोग विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. जीजी धीर का गुरुवार को निधन हो गया. वे 1987 से 2004 तक एसएन मेडिकल कॉलेज के चर्म रोग विभाग के अध्यक्ष रहे थे, एसएन से रिटायर होने के बाद सेंट पॉल्स चर्च स्कूल के पास प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे थे। डॉ. धीर एसएन में प्रिंसिपल के पद पर भी रह चुके हैं. डॉ. धीर आगरा के बेहतरीन डॉक्टर्स में थे जिनसे इलाज के लिए लोग दूर—दूर से आते थे.
कल होगा अंतिम संस्कार
राम नगर कॉलोनी सिविल लाइंस के रहने वाले डॉ. जीजी धीर का अंतिम संस्कार शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे ताजगंज मोक्षधाम में होगा। परिवार में पत्नी के साथ दो बेटे हैं।
