आगरालीक्स…शीतलहर की चपेट में आगरा. रिकॉर्ड सर्दी ने छुड़ाई लोगों की कंपकंपी. तापमान बढ़ा लेकिन गलन बहुत अधिक. जानें आने वाले दिनों क मौसम अपडेट
आगरा इस समय शीतलहर की चपेट में है. पिछले तीन दिन से तो यही हाल हो रखा है. सूर्यदेव आसमान से नदारद हैं. ठंडी हवाएं लोगों की कंपकंपी छुड़ा रही हैं. लोग घर में ही कैद रहने को मजबूर हैं. आज भी सर्द हवाओं के कारण पूरा शहर कांपता रहा. हाड़ कंपाने वाली ठंड ने शहरवासियों की दिनचर्या बदल दी है. कड़ाके की ठंड ने पूरे शहर को अपने आगोश में ले रखा है. आज की सुबह इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा. कंपकंपाती सर्दी का असर आज भी बरकरार रहा. मौसम विभाग के मुताबिक यह ठंड कम नहीं होगी, क्योंकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक अभी गलन भरी सर्दी बरकरार रहेगी.
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी 5 और 6 जनवरी को आगरा में कोल्ड डे कंडीशन बनी रहेगी. बारिश की भी संभावना जताई जा रही है.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 04/01/24) 16.2
Departure from Normal(oC) -7
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 04/01/24) 9.2
Departure from Normal(oC) –
