आगरालीक्स ….आगरा में घने कोहरे में खंभे से टकराई कार, यमुना एक्सप्रेस वे पर आधा दर्जन वाहन टकराए, वीडियो।
आगरा में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, आवास विकास कॉलोनी सेक्टर सात में बिजली घर के पास कार खंभे से टकरा गई, सुबह लोगों ने क्षतिग्रस्त कार को देखा। कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है, कार सवार कौन थे, उनकी हालत कैसी है यह पता नहीं चला है।
एक्सप्रेस वे पर टकराए वाहन
यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा में मांट के पास नोएडा की तरफ से आ रही कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी, इसके पीछे आ रही पांच और कार एक के बाद एक टकराती चली गईं। कार टकराने से चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विजिबिलिटी शून्य, रेंग रेंग कर चले वाहन
यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह विजिबिलिटी शून्य हो गई, वाहन रेंग रेंग कर चले। वाहनों की स्पीड 20 किलोमीटर से ज्यादा नहीं जा सकी। शहर से लेकर देहात में घने कोहरे में वाहन चालकों को परेशानी हुई।