आगरालीक्स ….आगरा में कार से आए चोर, व्यापारी की कोठी से ज्वैलरी और कैश चोरी कर चले गए। सीसीटीवी फुटेज आया सामने।
आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी सी ब्लॉक में गिफ्ट एंपोरियम के संचालक जतिन अग्रवाल पहली मंजिल पर रहते हैं। वे रविवार को अपनी बहन के घर सादाबाद गए थे। सोमवार सुबह पड़ोसियों ने उन्हें फोन कर बताया कि घर के ताले टूटे हुए हैं, घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी के ताले तोड़कर चोर ज्वैलरी और कैश ले गए।
सीसीटीवी में कार से जाते हुए दिखाई दिए चोर
सीसीटीवी चेक किए गए, इसमें दो चोर जिनके चेहरे ढके हुए हैं वे जतिन अग्रवाल के घर में घुसते हुए दिखाई दिए। इसके करीब 40 मिनट बाद एक वैगनआर जतिन अग्रवाल के घर के बाहर आगरा खड़ी हो गई। इसके बाद घर से एक के बाद एक दो चोर निकले और कार में बैठकर चले गए। कार का नंबर भी दिखाई दे रहा है। इसके आधार पर पुलिस चोरों की धरपकड़ के प्रयास में जुटी है।