आगरालीक्स…आगरा में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ीं. डीएम ने जारी किए नये आदेश
आगरा में सर्दी कड़ाके की पड़ रही है. ऐसे में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई गई हैं. 20 जनवरी तक जहां कक्षा 5वीं तक के बच्चों की छुट्टियां प्रशासन द्वारा घोषित की गई हैं तो वहीं अब कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूलों की छुट्टी 16 जनवरी को कर दी गई है.
जिला विद्यालय निरीक्षक ने अवगत कराया है कि सचिव, उप्र बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के द्वारा मौसम विभाग के पूर्वानुमान और शीतलहर की सम्भावना के कारण तथा तापमान में गिरावट के दृष्टिगत कक्षा 1 से 8वीं तक की कक्षाओं में शिक्षण कार्य बन्द रख छात्र/छात्राओं को विद्यालय में उपस्थित नहीं होने के निर्देशों के अनुपालन में माध्यमिक विद्यालयों में भी दिनांक 16.01.2024 का कक्षा 01 से 08 तक की कक्षाओं में अवकाश घोषित किया गया है.
उन्होंने आगे यह अभी अवगत कराया है कि दिनांक 17.01.2024 का गुरु गोविन्द सिंह जयंन्ती का अवकाश पूर्व घोषित है, अतः 17.01.2024 को माध्यमिक विद्यालय बन्द रहेंगे. अतएव समस्त माध्यमिक विद्यालयों द्वारा उपरोक्त निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। अब स्कूल 18 जनवरी से खुलेंगे.।