Friday , 11 September 2026
Home आगरा Agra News: 9 days Ramkatha in Karmayogi Enclave from 20th January…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: 9 days Ramkatha in Karmayogi Enclave from 20th January…#agranews

183

आगरालीक्स…आगरा का कर्मयोगी एनक्लेव कमला नगर बना रामनगरी, हर दिन बढ़ रही श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की धूम..20 जनवरी से 9 दिन तक चलेगा…

आजकल कमला नगर का कर्मयोगी एनक्लेव क्षेत्र रामनगरी ही बन गया है। वहां अयोध्या धाम में चल रहे रामलीला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की धूम हर दिन बढ़ रही है। उल्लेखनीय है कि अयोध्या धाम में चल रहे श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव हेतु कर्मयोगी एनक्लेव वेलफेयर सोसाइटी कमला नगर के संयोजन में सीताराम परिवार द्वारा कर्मयोगी एनक्लेव स्थित कर्मयोगेश्वर मंदिर में 20 जनवरी से श्री राम कथा का नौ दिवसीय दिव्य और विशाल आयोजन किया जा रहा है। लंगड़े की चौकी हनुमान मंदिर के पूज्य महंत श्री गोपी गुरु जी के सुपुत्र भरत उपाध्याय जी हर दिन दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे तक भगवान राम के जीवन से जुड़े प्रेरक और मार्मिक प्रसंगों का भाव प्रवण वर्णन करेंगे।

कथा के निमित्त कथा से पूर्व 20 जनवरी को शालीमार एंक्लेव मंदिर से सुबह 10:00 बजे मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी। कथा समापन पर 28 जनवरी को दोपहर 2:00 बजे कथा स्थल पर पूर्णाहुति एवं भंडारा (प्रसादी) का आयोजन किया जाएगा। बुधवार को कर्मयोगी स्थित सोसायटी के कार्यालय पर राम भक्तों द्वारा जन जागरूकता की दृष्टि से कार्यक्रम की उक्त जानकारी प्रदान करते हुए राम कथा का आमंत्रण पत्र विमोचन करके जारी किया गया और सभी राम भक्तों से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पुण्य दायी कथा सपरिवार सुनकर जीवन सफल बनाने की अपील भी की गई।
इस दौरान लंगड़े की चौकी के मंदिर महंत गोपी गुरु, उनके सुपुत्र राम कथा वाचक भरत उपाध्याय, कर्मयोगी की पार्षद कंचन बंसल, सोसायटी के अध्यक्ष पवन बंसल, बल्केश्वर- लोहिया नगर की पार्षद पूजा बंसल, भाजपा बल्केश्वर मंडल के अध्यक्ष गिर्राज बंसल, कर्मयोगेश्वर मंदिर के अध्यक्ष विजय रोहतगी, सचिव ओमप्रकाश अग्रवाल, श्याम सुंदर सिंघल, जीतू अग्रवाल, डीसी गोयल, शिवानी अग्रवाल, वरिष्ठ नागरिक कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष एके गुप्ता, अजय अग्रवाल, एसके वर्मा, संजय गुप्ता, हरीश गोयल, अंकित बंसल, संजय अग्रवाल (तोता भाई), विजय अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल और महीप सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

निकलेगी विशाल आमंत्रण यात्रा
कर्मयोगी एनक्लेव वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पवन बंसल और कर्मयोगी की पार्षद श्रीमती कंचन बंसल ने संयुक्त रूप से बताया कि श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए पूरे कमला नगर क्षेत्र में राम भक्तों का जोश चरम पर है। इसी श्रद्धा और जोश के साथ आयोजित राम कथा में अधिक से अधिक राम भक्तों की सहभागिता के मनोभाव से 18 जनवरी, गुरुवार को सुबह 10:00 बजे श्री राम चौक कमला नगर से विशाल आमंत्रण यात्रा निकाली जाएगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Diet coach Rajan explains the causes of weight gain and obesity in Agra…#agranews

आगरालीक्स…क्या रात का खाना खाने से ही मोटे होते हैं लोग, और...

टॉप न्यूज़

Agra News: Defence Minister Rajnath Singh is visiting Agra on Sunday, September 13…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में रविवार 13 सितंबर को आ रहे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह. ताजनगरी...

आगरा

Agra News: Plantation at various places in Agra with the pledge of “One Tree for the Nation”…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में “एक पेड़ राष्ट्र के नाम” के संकल्प के साथ विभिन्न...

आगरा

Agra News: Preparations for the Maharaja Agrasen Jayanti festival have begun in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महाराजा अग्रसेन जंयती महोत्सव की तैयारियां शुरू. बुन्दू कटरा, सेवला...

error: Content is protected !!