Friday , 11 September 2026
Home आगरा Agra News: Divisional Commissioner conducted divisional review of non-tax and revenue matters, gave instructions…#agranews
आगरा

Agra News: Divisional Commissioner conducted divisional review of non-tax and revenue matters, gave instructions…#agranews

231

आगरालीक्स…आगरा की मंडलायुक्त एक्शन में. जीएसटी में लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली पर दिए सख्त निर्देश..आबकारी, राजस्व वादों और परिवहन में आगरा की रैंक जान हुई नाराज…

मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता में मंडलायुक्त सभागार में कर करेत्तर, राजस्व वादों की माह दिसंबर की मण्डलीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में कर करेत्तर की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने सर्व प्रथम वाणिज्य कर की समीक्षा की, जिसमें बताया गया कि माह के लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धि जनपद आगरा में 54.62, प्रतिशत तथा जनपद की प्रदेश में रैंक 41,फिरोजाबाद में 52.19, रैंक 75,मथुरा में 63.95, प्रतिशत, जनपद रैंक 25,मैनपुरी 59.28 प्रतिशत, जनपद रैंक 40 है। मंडलायुक्त ने नए रजिस्ट्रेशन कराने तथा लक्ष्य के सापेक्ष हुए उपलब्धि हासिल करने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने चिह्नित कर अधिकाधिक व्यापारियों के जीएसटी पंजीकरण कराने तथा लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली पर जिम्मेदारी तय करने के जीएसटी अधिकारियों को निर्देश दिए।

बैठक में स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन की समीक्षा की गई जिसमें पाया गया कि माह के लक्ष्य के सापेक्ष जनपद आगरा में 50.99, प्रतिशत के साथ रैंक 69,फिरोजाबाद 57.02, रैंक 42,मथुरा में 76.43, रैंक 03,मैनपुरी 43.49 प्रतिशत के साथ रैंक 73 रही, मंडलायुक्त महोदया द्वारा जनपद मैनपुरी की प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की गई।

आबकारी विभाग की समीक्षा में पाया की वसूली में लक्ष्य के सापेक्ष जनपद आगरा 51.86 प्रतिशत, रैंक 17, फिरोजाबाद 51.30, रैंक 21, मथुरा 55.42, रैंक 26, मैनपुरी 53.80 प्रतिशत के साथ रैंक 12 रही, मंडलायुक्त द्वारा आगरा में आवकारी विभाग द्वारा फर्जी मुकदमा दर्ज कराने तथा आवकारी निरीक्षक के निलंबन का संज्ञान लिया तथा भविष्य में इस तरह की कार्यवाही सामने आने पर निलंबन ही नहीं,जेल भेजने की कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

परिवहन विभाग की समीक्षा में बताया गया कि लक्ष्य के सापेक्ष जनपद आगरा की प्रदेश में रैंक 07, फिरोजाबाद की 37, मथुरा की 16, मैनपुरी की रैंक 21 है। जनपद आगरा मंडल में प्रथम स्थान पर रहा, फिरोजाबाद में प्रवर्तन की प्रभावी कार्यवाही करने को निर्देशित किया।मंडलायुक्त महोदया ने सभी को जिला सड़क सुरक्षा समिति की नियमित बैठक कराने ब्लॉक स्पॉट समाप्त करने, एक्सीडेंट की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु परिवहन, पीडब्ल्यूडी, यातायात पुलिस तथा नगर निगमों के साथ समन्वय से प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में विद्युत विभाग की समीक्षा में जनपद मैनपुरी प्रदर्शन निम्न होने पर लक्ष्य के सापेक्ष वसूली के निर्देश दिए।

बैठक में आरसी वसूली की समीक्षा की गई, मंडलायुक्त ने मंडल के सभी जिलों में अपेक्षित प्रगति न होने पर सभी अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व को कड़ी फटकार लगाई, मंडलायुक्त ने सभी अमीनों की सूची तलब की जिसमें आगरा में ही लगभग 200 अमीन की संख्या बताए जाने पर मंडलायुक्त ने उसके सापेक्ष वसूली नगण्य होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा वास्तविक मांग तथा वास्तविक लक्ष्य के सापेक्ष अमीनवार लक्ष्य देने, जनपदवार प्रति अमीन की औसत वसूली की मॉनिटरिंग करने तथा सभी को वास्तविक मांग के सापेक्ष ही वसूली सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। तथा काम न करने वाले अमीनोंं को हटाए जाने के निर्देश दिए।

बैठक में राजस्व वसूली तथा वादों की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने चारों जनपदों (आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी) के लंबित वाद, कुल वाद और निस्तारित वादों की समीक्षा की जिसमें पाया गया कि जनपद आगरा की प्रदेश में रैंक 02, फिरोजाबाद की 22, मथुरा की रैंक 50, मैनपुरी की 39 रैंक है। मंडलायुक्त ने जनपदों में लंबित वादों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 24 पैमाइस, में दायर वादों की समीक्षा में मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि 05 वर्ष के ऊपर के वादों के निस्तारण में उप जिलाधिकारी स्तर पर वाद लंबित है, सभी को समावद्ध निस्तारण को निर्देशित किया। बैठक में राजस्व संहिता की धारा 34 के अंतर्गत नामांतरण के वाद निस्तारण न करने, धारा 33,वरासत उत्तराधिकार के मामले तथा धारा 67,80,101, धारा 116 कुर्रा बंटवारा के वादों की समीक्षा की तथा समयबद्ध निस्तारण न करने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

मंडलायुक्त ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि उपरोक्त सभी वादों का गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण कराया जाए। लंबित वादों के निस्तारण में लापरवाही न बरती जाएं। अन्यथा जिलाधिकारी अपने स्तर से लापरवाहों के खिलाफ जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही अमल में लाएं। बैठक में आय, जाति, निवास, तथा अन्य प्रमाणपत्रों को बनाए जाने में बिलंब न करने,प्रमाणपत्र बनाए जाने हेतु आमजन की परेशानी का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में आईजीआरएस के प्रकरणों की समीक्षा की गई, मंडलायुक्त महोदया ने सभी आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों को,शिकायतकर्ता की संतुष्टि को आधार बनाकर गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

A grand procession of Param Gurudev Shri Ratna Chand Ji Maharaj Sahib was taken out in Lohamandi

आगरालीक्स…आगरा के लोहामंडी में निकली परम गुरुदेव श्री रत्न चंद जी महाराज...

आगरा

Agra News: The new executive committee of Agra’s Shri Kshetra Bajaja Committee took the oath of office…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ....

आगरा

Bhagavad Gita Certificate Course started in Department of History and Culture

आगरालीक्स…आगरा में यूनिवर्सिटी के इतिहा​स एवं संस्कृति विभाग में भगवद् गीता सर्टिफिकेट...

आगरा

Founder’s Day was celebrated at St. Anthony’s Academy School in Agra

आगरालीक्स…आगरा के सेंट एंथोनी एकेडमी स्कूल में मनाया गया संस्थापक दिवस. सेंट...

error: Content is protected !!