आगरालीक्स…आगरा में आज धूप खिली, लेकिन गलन बरकरार. हवाओं ने छुड़ाई कंपकंपी. आने वाले दो दिन कोल्ड डे कंडीशन के..मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान
आगरा में आज तीन दिन बाद धूप खिली. धूप खिली तो कड़ाके की ठंड झेल रहे लोगों के चेहरे जरूर खिल उठे लेकिन ठंडी हवाओं के आगे धूप भी बेअसर सी रही. सुबह के समय बादल छाए रहे लेकिन 12 बजे के बाद धूप के दर्शन हुए. इससे अधिकतम तापमान में जरूर कुछ बढ़ोतरी हुई है लेकिन शीतलहर और गलन का प्रभाव पूरी तरह से आगरा में रहा है.
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिन कोल्ड डे कंडीशन के हैं. तापमान में गिरावट भरी आएगी और शीतलहर और गलन का प्रभाव आगरा में पूरी तरह से रहेगा.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 20/01/24) 15.5
Departure from Normal(oC) -6
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 20/01/24) 7.4
Departure from Normal(oC) –
