आगरालीक्स…आगरा में शहीद हेमू कालानी को 81वें बलिदान दिवस पर किया याद. मेयर ने कहा एक समाज नहीं समस्त भारत का बेटा था वीर हेमू कालानी
19 वर्ष की अल्पायु में देश पर अपने प्राण न्यौछावर करने वाले हेमू कालानी किसी एक समाज नहीं बल्कि समस्त भारतवर्ष के बेटे थे। आज हमारा यह फर्ज बनता है कि हम आने वाली पीढ़ी को ऐसे महापुरुषों और शहीदों के बारे में बताएं। उन्हें बताएं कि किस तरह से देश की आजादी के लिए भारत के सपूतों ने अपने प्राणों की भी बलि दे दी, लेकिन ब्रिटिश सरकार के सामने झुके नहीं। हेमू कालानी के 81वें बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्य अतिथि मेयर हेमलता दिवाकर ने अपना वक्तव्य रखते हुए भविष्य की पीढ़ी को संस्कारवान बनाने को कहा।
शाहगंज स्थित सोमनाथ धाम पर आज पूज्य सिंधी महापंचायत द्वारा शहीद हेमू कालानी के 81वें बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के पिता बसंत गुप्ता ने अभिभावकों को अपने बच्चों को सेना में भेजने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि मुझे गर्व है अपने बेटे पर, जिसके नाम से आज मुझे जाना जा रहा है। वक्ताओं ने हेमू कालानी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। बताया कि 19 वर्ष की आयु में हेमू कालानी को फांसी दे दी गई। हिन्दस्तान की आजादी में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। गोष्ठी का शुभारम्भ सोमनाथ धाम के मठाधीष डा० योगी शंकरनाथ जी ने हेमू कालानी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से गौरव राजावत, रामचंद छावड़िया, श्याम भोजवानी, मोहनलाल वोधवानी, पार्षद राधारानी, रवि दिवाकर, पूजा वाल्मीकि मौजूद थे। संचालन महापंचायत के महामंत्री हेमन्त भोजवानी ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से लालचंद मोटवानी, घनश्याम ख्यानी, संगठन मंत्री जयप्रकाश धर्मानी, भोजराज लालवानी, सुनील करमचंदानी, भारत वाधवानी, हरीश टहलयानी, विजय भाटिया, संजय नोतनानी, आनंद नोतनानी, दिनेश नोतनानी नानकचंद जगवानी, जयप्रकाश रामानी, राम बाबानी, घनश्याम टिलवानी, धनश्याम हेमलानी, अनूप भोजवानी, नरेश लखवानी, प्रदीप वनबारी, लक्ष्मण भावनानी, टीकम लालवानी, अशोक सोनी जितेन्द्र धनजानी, अंजू शर्मा, महक, मान्या आदि उपस्थित थीं।