आगरालीक्स…आगरा में 1000 दिन से लगातार चल रही भोजन सेवा. श्री राम चंद्र जी की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रारम्भ अन्नपूर्णा ने किए तीन बड़े भंडारे
प्रारम्भ वेलफेयर सोसाइटी की अन्नपूर्णा भोजन सेवा ने इस माह निरंतर 1000 दिन की सेवा पूर्ण कर ली. पिछले 11 वर्षों से सेवारत टीम प्रारम्भ की भोजन सेवा एक हजार दिनों से अनवरत जारी है, जिसमें प्रतिदिन जरूरतमंदों को भोजन कराया जाता है. इस माह हुए तीन बड़े भंडारों में हजारों लोगों ने प्रसादी प्राप्त की प्रारंभ की यह भोजन सेवा मधु नगर स्पॉट पर प्रतिदिन चलायमान रहती है. जहां पर जरूरतमंद लोग आकर नियमित भोजन प्राप्त करते हैं.
प्रारम्भ के महासचिव अंकुर शंकर गौतम ने बताया कि इस सेवा के तीन वर्षों के कार्य से प्रोत्साहित होकर हम शीघ्र ही एक ओर स्पॉट पर सेवा प्रारम्भ कर रहे हैं. इस सेवा से जुड़े प्रशांत ,भूमि और अंजू गोस्वामी निरंतर स्वच्छ भोजन सुनिश्चित करते हैं. मोहित जैन एवं शुभांशु पचौरी सेवा की निरंतरता को चलायमान रखने में अपना योगदान देते हैं जिससे कि सेवा अधिक से अधिक लोगों तक निरंतर पंहुचे. आज की सेवा में सिद्धार्थ जैन,नितेश आदि भी उपस्थित रहे.
इस सेवा में सहयोगी दिन विशेष जैसे जन्मदिन ,वर्षगांठ इत्यादि पर स्वेच्छानुसार सहयोग करते हैं. यदि आप भी इस सेवा के माध्यम से जरूरतमंदों तक भोजन पंहुचाना चाहते हैं तो टीम प्रारम्भ को 9690-350-350 पर व्हाट्सप्प कर सकते हैं.