आगरालीक्स…आगरा के विवि में कर्मचारियों और छात्रों के बीच हुई मारपीट में जांच कमेटी गठित. ये लोग करेंगे जांच. एफआईआर भी हो चुकी है दर्ज
आगरा के डाॅ. भीमराव आंबेडकर विवि परिसर में 24 जनवरी को हुई हंगामे और मारपीट की घटना को लेकर विवि की ओर से जांच समिति गठित की गई है. कुलसचिव द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि 24 जनवरी को कर्मचारियों और बाहर से आए छात्रों के बीच मारपीट की घटना हुई थी.. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था.
घटना को लेकर थाना हरीपर्वत में एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी है. इधर विवि की ओर से भी अब जांच कमेटी द्वारा जांच की जाएगी. इसके लिए एक अध्यक्ष और तीन सदस्यों की टीम बनाई गई है. जांच कमेटी में रिटायर्ड जनपद न्यायाधीश सुभाष चंद्र कुलश्रेष्ठ को कमेटी अध्यक्ष और प्रो. बृजेश रावत, प्रो. रनवीर सिंह और प्रो. मनु प्रताप सिंह को सदस्य बनाया गया है. उप कुलसचिव अनूप कुमार प्रस्तोता अधिकारी होंगे.