बिहारलीक्स …नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, महागठबंधन से अलग हुए, राज्यपाल को सीएम नीतीश कुमार ने इस्तीफा सौंपा।
नए गठबंधन के साथ बनाएंगे सरकार
इस्तीफा सौंपने के बाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मौजूदा गठबंधन के साथ काम करने में समस्या आ रही थी, इसलिए इस्तीफा दिया है। अब नए गठबंधन के साथ सरकार बनाई जाएगी। नीतीश कुमार अब एनडीए के समर्थन से सरकार बनाने का दावा करेंगे, इसके लिए एनडीए की बैठक जल्द होने जा रही है।