आगरालीक्स…आगरा में अपने नाना के यहां शादी में आया 5 साल का मासूम हुआ लापता. सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन घंटे में पुलिस ने बच्चे को खोज निकाला…
आगरा पुलिस ने शादी में आए 5 साल के बच्चे के लापता होने पर उसे तीन घंटे के अंदर खोजकर परिजनों को सौंप दिया. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से देखा तो बच्चा मुगल पुलिया की ओर से जाता हुआ दिखाई दिया. बच्चे के सकुशल मिल जाने से परिजनों ने पुलिस का आभार जताया.
ये है मामला
कच्ची सराय थाना ताजगंज से 05 साल का मासूम बच्चा कहीं चला गया था. पुलिस को सूचना मिली कि 5 साल का चमन पुत्र बृजेश निवासी जेवर नोएडा का रहने वाला था जो दो दिन पहले अपने नाना के यहां पर शादी में आया था। मंगलवार शाम 6 बजे शादी में से कहीं चला गया, परिवार जन काफी परेशान थे। इसकी सूचना चौकी प्रभारी नीति बाग को दी गयी, चौकी प्रभारी तुरंत अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे और आसपास लगे कैमरा चेक किए गए। एक सीसीटीवी फुटेज में बच्चा मुगल पुलिया नाले की तरफ की जाता दिखाई दिया है। इस पर पुलिस ने करीब 3 घंटे के अंदर शहीद नगर थाना सदर के क्षेत्र से बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके परिवार जन को सुपुर्द किया गया। परिजनों ने आगरा पुलिस की प्रशंसा की।