वाराणसीलीक्स.. इलाहाबाद हाईकोर्ट का ज्ञानवापी परिसर के तहखाने में पूजा-पाठ पर रोक से इनकार। जुमे की नमाज शांति से पढ़ी गई। कड़े सुरक्षा प्रबंध
हाईकोर्ट में अगली सुनवाई छह फरवरी को
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ज्ञानवापी परिसर के तहखाने में पूजा-पाठ से रोक लगाने से इनकार कर दिया। मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने एडवोकेट जनरल को कानून व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया है। वहीं इस मामले पर अगली सुनवाई छह फरवरी को होगी।
दो हजार के करीब नमाजी आए, भाईचारे का संदेश
वहीं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ज्ञानवापी मस्जिद में शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से जुमे की नमाज संपन्न हुई। आज करीब 2000 नमाजियों की संख्या रही। नमाज के बाद करीब 45 मिनट तकरीर चली। तकरीर में मुल्क में अमन और भाईचारे का संदेश दिया गया। ज्ञानवापी तहखाने पर आए फैसले पर तकरीर में कोई चर्चा नहीं हुई।