Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ The interim budget will give meaning to the slogans of Jai Jawan, Jai Kisan, Jai Vigyan and Jai Anusandhan
टॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्ससिटी लाइव

The interim budget will give meaning to the slogans of Jai Jawan, Jai Kisan, Jai Vigyan and Jai Anusandhan

278

आगरालीक्स…अंतरिम बजट ‘जय जवान’, ‘जय किसान’, ‘जय विज्ञान’ और ‘जय अनुसंधान’ का नारा सार्थक करेगा। जानें अर्थशास्त्री प्रो. अंजू जैन और प्रो. सौम्या शर्मा से…

मध्यमवर्गीय महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

बजट सरकार और हर नागरिक की जिंदगी का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। यह बजट मध्यमवर्गीय महिलाओं को राहत और रोजगार के अवसर प्रदान करने वाला बताया जा रहा है।

युवा वर्ग के विकास का रास्ता खुलेगा

अंतरिम बजट के बारे में आरबीएस कॉलेज में अर्थशास्त्र विभाग कीं अध्यक्ष प्रो. अंजू जैन और आरबीएस कॉलेज की हीं प्रो. सौम्या शर्मा कहती हैं कि वित्त मंत्री निर्मला सीतामरण द्वारा पेश किया गया यह अंतरिम बजट ‘जय जवान’, ‘जय किसान’, ‘जय विज्ञान’ एवं ‘जय अनुसंधान’ के नारे को सार्थक कर सकता है। अनुसंधान में एक लाख करोड़ रूपये के फंड का निर्धारण भारत और विशेषकर उसके युवा वर्ग के विकास का रास्ता खोलता है।

आर्थिक विकास को गति देने पर जोर

आर्थिक विकास को गति देने के लिए वित्त मंत्री ने आधारभूत क्षेत्र के विकास पर बहुत अधिक जोर दिया है। पीएम गति शक्ति योजना के अंतर्गत तीन नए रेल कॉरीडोर, 40000 साधारण रेल बोगियों को वंदे भारत रेल स्तर की बोगियों में बदलने का लक्ष्य रखा गया है। उड़ान योजना हवाई अड्डों का विस्तार, पीएम मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत पांच एकीकृत पार्क को विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है।

मध्यम वर्ग की महिलाओं को मिलेगी राहत

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत दो करोड़ आवासों में बढ़ोत्तरी का लक्ष्य है। इससे न केवल मध्यम वर्ग की महिलाओं को राहत मिलेगी बल्कि उनको शक्ति और सुरक्षा भी मिलेगी। इसके अतिरिक्त रोजगार के अवसरों में भी विस्तार होगा। ब्लू अर्थव्यवस्था के तहत तटीय क्षेत्रों का विकास होगा।

पर्यटन के क्षेत्र में भी बढ़ावा

पर्यटन क्षेत्र में विकास के लिए राज्यों को सहयोग दिया जाएगा और लक्ष्यद्वीप सहित अन्य पर्यटन केंद्रों की ग्लोबल ब्रांडिंग की जाएगी। ग्रीन ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए बायो मैन्युफैक्चरिंग, बायो प्लास्टिक, ईवी चार्जिंग केंद्र, रूफ टॉप सोलर योजना इत्यादि पर जोर दिया गया है।

तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य

रूफ टॉप सोलर योजना के तहत एक करोड़ घरों को जोड़ा जाएगा। इससे प्रत्येक घर को 15000 रूपये सालाना की बचत प्राप्त हो सकती है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में तीन करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ योजना में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। कषि क्षेत्र के विकास के लिए नैनो यूरिया का दायरा बढ़ाया है।

किसानों के लिए भी कई लक्ष्य

तिलहन के क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। दुग्ध उत्पादन में भारत को सर्वाधिक उत्पादक देश बनाने का लक्ष्य रखा गया है। पशु पालन तथा खाद्यान्न प्रसंस्करण क्षेत्र को भी महत्व दिया गया है। इन सबसे किसानों को सतत आय प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

सर्वा्इकल कैंसर टीकाकरण को बढ़ावा

स्वास्थ्य के क्षेत्र में बालिकाओं के लिए सर्वा्इकल कैंसर टीकाकरण को बढ़ावा दिया जाएगा। आशा वर्कर्स को आयुष्मान योजना में शामिल करने की बात कही गई है। मातत्व एवं बाल्यच देखभाल योजना, आंगनबाड़ी योजना का 2.0 उन्नत संस्करण, मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण इत्यादि योजना के द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में विकास की बात की गई है।

राजकोषीय घाटे को 4.5 प्रतिशत के नीचे लाने का लक्ष्य

अंतरिम बजट किसानों को सतत आय तथा महिलाओं को रोजगार एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने में सहायक होगा। विभिन्न क्षेत्रों की विकास योजनाओं को यथावत जारी रखा है। ताकि विकास की गति को बनाये रखा जा सके। देश के आधारभूत ढांचे को सुदढ़ किया गया है। जिसका अर्थव्यवस्था में रोजगार, आय, मांग एवं व्यय पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और विकास की गति को बल मिलेगा। सरकार ने राजकोषीय घाटे को 4.5 प्रतिशत के नीचे लाने का लक्ष्य रखा है जो वित्तीय मजबूती लाने के लिए उचित है और महंगाई में भी एक सीमा तक कुछ कमी आएगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

देश दुनिया

Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav detained while staging a sit-in outside the PM’s residence

नई दिल्लीलीक्स…राहुल गांधी—अखिलेश यादव हिरासत में लिए गए. नई दिल्ली में प्रधानमंत्री...

error: Content is protected !!