नईदिल्लीलीक्स…भारत ने दूसरे टेस्ट में य़शस्वी और बुमराह के शानदार प्रदर्शन से इंग्लैंड के खिलाफ शिकंजा कसा।
य़शस्वी ने ठोका दोहरा शतक

भारत ने विशाखापत्तनम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन यशस्वी जायसवाल के टेस्ट क्रिकेट मे पहले दोहरे शतक 209 की बदौलत 396 रन का स्कोर खड़ा किया।
य़शस्वी ने यह किया कमाल
यशस्वी जायसवाल ने 22 साल की उम्र में घर यानी भारत और विदेश दोनों जगह टेस्ट खेलते हुए शतक जड़े हैं। वह 23 साल की उम्र से पहले करने वाले भारत के सिर्फ चौथे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, रवि शास्त्री, विनोद कांबली ही ऐसा करने में कामयाब हुए थे।
इंग्लैंड को पहला झटका कुलदीप ने दिया
इंग्लैंड ने अपनी पारी की सधी शुरुआत की। इंग्लैंड को पहला झटका कुलदीप यादव ने दिया। इसके बाद स्पिनरों ने बल्लेबाजों को नचाया।
सपाट पिच पर अंग्रेजों पर टूट पड़े बुमराह
इसके बाद जसप्रीत बुमराह सपाट पिच पर इंग्लैंड पर कहर बनकर टूट पड़े और उन्होंने 45 रन देकर छह विकेट लिए और इंग्लैंड की टीम को 253 रन पर समेट दिया। इसके साथ ही बुमराह सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले गेंदबाज के साथ 10वीं बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया।
भारत को 171 रन की बढ़त
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने बिना कोई नुकसान के 28 रन बना लिए हैं। य़शस्वी 15 और रोहित 13 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत की बढ़त 171 रनों की हो गई है।