नईदिल्लीलीक्स…पीएम मोदी ने कहा है कि भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी ने वंशवाद की राजनीति को चुनौती दी। भारत के लोकतंत्र को राष्ट्रवादी विचारधारा से जोड़ा।
आडवाणी को राष्ट्र प्रथम की विचारधारा का सम्मान
ओडिशा के संबलपुर में आज एक रैली को संबोधित करते पीएम मोदी ने कहा कि पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न राष्ट्र प्रथम की विचारधारा का सम्मान है।
भारत भाजपा की विचारधारा का भी सम्मान
उन्होंने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा की गई है, ये सम्मान राष्ट्र सेवा की परंपरा के सम्मान के साथ हम सभी कार्यकर्ताओं का भी सम्मान है. यह सम्मान उस विचारधारा का सम्मान भी है जो सिर्फ राष्ट्र प्रथम को लेकर चलती है।