आगरालीक्स ….सतर्क रहें, आगरा में एक व्यापारी के घर में काम करने वाली नौकरानी खाने में नशे की गोली और मिटटी मिला देती थी, सीसीटीवी में खुला मामला, जानें।
आगरा के ताजगंज क्षेत्र स्थित नलंदा टाउन निवासी बलदीप सिंह भाटिया का ग्राफिक्स का काम है, उन्होंने 2023 में घर का खाना बनाने के लिए नौकरानी रखी थी, उसे वे 2500 रुपये हर महीने देते थे, नौकरानी रखने के बाद से उनके साथ ही उनकी पत्नी कमलजीत कौर और बच्चों को ज्यादा नींद आने लगी, रसोई का सामान भी गायब होने लगा। इस पर उन्हें शक हुआ।
सीसीटीवी में खाने में पुड़िया मिलाती दिखी नौकरानी
उनके घर में सीसीटीवी लगे थे लेकिन नवंबर में काम चल रहा था इसलिए सीसीटीवी बंद थे, उन्होंने सीसीटीवी चालू करा दिए। नौकरानी को इसकी जानकारी नहीं थी, जब उन्होंने सीसीटीवी चेक किए तो नौकरानी ने चाय दूध के साथ ही खाना बनाते समय अपने साथ लेकर आई पुड़िया निकाली और उसमें डाल दी। एक दिन सब्जी में जमीन की मिटटी भी सब्जी में डालती हुए नौकरानी दिखाई दी। आशंका है कि नौकरानी पुड़िया में नींद की गोली लेकर आती थी।
धमकी देने लगी नौकरानी, थाने में दी तहरीर
रविवार को थाना ताजगंज में बलदीप सिंह भाटिया ने तहरीर दी है, उनका कहना है कि जब नौकरानी को सीसीटीवी दिखाए गए तो वह धमकी देने लगी, एक टूटा हुआ मोबाइल वापस कर दिया। वह किसी और घर में ऐसा ना करे इसके लिए थाने में तहरीर दी है।