नईदिल्लीलीक्स… सुप्रीम कोर्ट में चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस वायरल वीडियो देख भड़के। कहा-ये लोकतंत्र की हत्या। मेयर के कामकाज पर रोक।
चीफ जस्टिस अगुवाई में तीन जजों की पीठ ने सुना
चंडीगढ़ मेयर चुनाव के मामले की आज सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई में तीन जजों ने सुना। सीजेआई ने प्रिजाइंडिंग आफिसर का वह वीडियो देखा जिमसें वह कथित तौर पर वोटों को रद्द कर रहे थे। इस पर उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र का मजाक है। इ ससे हम स्तब्ध है। हम लोकतंत्र की हत्या की इजाजत नहीं दे सकते।
पूरा वीडियो पेश करने के निर्देश
उन्होंने पूरा वीडियो पेश करने के निर्देश देते हुए नोटिस जारी किया है। उन्होंने मेयर के कामकाज पर रोक लगा दी है। सात फरवरी की बैठक भी नहीं हो सकेगी।