Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Raid in Delhi on complaint of Agra company, 45 kg fake silver products recovered, case registered
टॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्स

Raid in Delhi on complaint of Agra company, 45 kg fake silver products recovered, case registered

157

आगरालीक्स…आगरा के बड़े ब्रांडों के चांदी के मिलावटी प्रोडेक्ट बिगाड़ रहे साख। कंपनी की शिकायत पर दिल्ली में 45 किलो चांदी का नकली माल पकड़ा। रिपोर्ट…

देश के कई शहरों में बड़े ब्रांडों की बिगाड़ रहे साख

जैन पायल के निदेशक निर्मल जैन, वीरेन्द्र जैन ने यह जानकारी आज संजय प्लेस स्थित में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि ग्वालियर,  इंदौर,  भोपाल,  जयपुर,  जोधपुर,  अजमेर,  दिल्ली,  मेरठ, लखनऊ,  कानपुर,  अमृतसर,  लुधियाना,  मथुरा, गाजियाबाद,  बैंगलोर, चेन्नई सहित आगरा में भी बड़ी कम्पनियों के नाम का दुरुपयोग कर कम गुणवत्ता का नकली माल बाजार में उतारा जा रहा है। इससे अच्छा काम करने वाली कम्पनियों की साख खराब होने के साथ ग्राहकों को भी नुकसान झेलना पड़ता है।

नकली माल बनाने वालो के खिलाफ मुकदमा

दिल्ली में आगरा की कंपनी के नाम का पकड़ी गईं चांदी की नकली पायल, ब्रासलेट और चेन।

दिल्ली के चांदनी चौक कूंचा महाजनी मार्केट में नकली माल बनने की सूचना मिलने पर जैन पायल द्वारा कोर्ट के आदेश पर तीन फरवरी को छापेमारी कराई, जहां से 45 किलो मिलावटी व नकली माल बरामद हुआ। अब नकली माल बनाने वालों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

चांदी उत्पाद की आगरा बड़ी मंडी

उन्होंने बताया कि भारत में आगरा चांदी के उत्पाद मैन्यूफैक्चरिंग की सबसे बड़ी मंडी है। यहां के अन्य कम्पनियों के प्रोडक्ट अन्य शहरों में नकली बन रहे हैं।

जोधपुर में भी शिकायत, मेरठ में मिला था माल

जोधपुर में भी जैन पायल के नाम से बन रहे नकली प्रोडक्ट की शिकायत की थी। लगभग तीन माह पूर्व मेरठ में भी जैन पायल के नकली प्रोडक्ट पकड़े गए थे। जिसमें कम्पनी के नाम में मामूली फेरबदल करके कम गुणवत्ता के प्रोडक्ट बेचे जा रहे थे। इस अवसर पर रजत जैन, विभोर जैन, रौनक जैन, प्रिंस गुप्ता उपस्थित थे। 

आमजन व व्यापारियों के लिए टिप्स

-कंपनी के लोगो पर विशेष ध्यान दें।

-बिना बिल के न खरीदें। बिल पर गुणवक्ता अवश्य लिखी होनी चाहिए।

-एसपी सिटी या कोर्ट के माध्यम से कार्यवाही कराई जा सकती है।

-अपने प्रोडक्ट का कॉपीराइट व ट्रेडमार्क अवश्य कराएं। ताकि अन्य कोई आपके नाम का दुरुपयोग न कर सके। -सभी व्यापारियों को एक साथ काम करना चाहिए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

देश दुनिया

Tragic Accident: A bus packed with passengers in Jammu plunged 100 meters down from the road. 21 killed

आगरालीक्स…दुखद हादसा, जम्मू में यात्रियों से भरी बस सड़क से 100 मीटर...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

error: Content is protected !!