आगरालीक्स…आगरा के अनंत गर्ग का तीसरा गाना “चढ़िया खुमार तेरा” रिलीज. इस वेलेंटाइंस डे पर गाने के रोमांटिक बोल और मधुर धुनों में आप खो जाएंगे. देखें ये रोमांटिक सॉन्ग…
आगरा के अनंत गर्ग का तीसरा गाना “चढ़िया खुमार तेरा” आज रिलीज हो गया है. गीत ‘चढ़िया खुमार तेरा’ की मधुर धुनों में खो जाओगे. “अनंत”, जो आगरा का उभरता हुआ सितारा है, इस गीत के संगीतकार, गायक, और गीतकार के रूप में, अनंत ने अपने तीसरे रिलीज़ में कमाल कायम किया है. वेलेंटाइंस वीक के पहले दिन रोज डे पर रिलीज हुआ ये गाना लोगों और खासकर प्रेमियों के सीधे दिल तक जाएगा. गाने के बोल और धुन इतनी खुबसूरत बनी गई है कि रिलीज के कुछ ही देर में इस गाने को व्यूज और लाइक्स की भरमार हो गई है. गाने का पिक्चराइजेशन भी कमाल का बन पड़ा है.
अनंत गर्ग 4 वर्ष की आयु से संगीत में रुचि रखते हैं व छोटी उम्र से ही संगीत सीख रहे हैं. अनंत स्टेज आर्टिस्ट के तौर पर तजमहोत्सव, लाइव बैंड शो आदि परफॉर्मेंस करते रहते है. इंडिपेंडेंट आर्टिस्ट के रूप में @ananthharmony चैनल के माध्यम से 19 वर्षीय अनंत आज अपना तीसरा गाना रिलीज हो गया है. इनका पहला गाना 14 जून2023 को “जादू छुपाया है” और दूसरा गाना 1 नवम्बर2023 को “तेरा साया” पहले ही रिलीज हो चुका है. दोनों ही गाने काफी पसंद किए गए हैं.
अनंत की लेखन में भी रुचि रखते हैं एवम इन सभी गीतों के गीतकार,संगीतकार, सिंगर स्वयं अनंत के द्वारा किया गया है. सभी गाने @ananthharmony के नाम से Youtube/ Spotify/jiosavan/apple music आदि प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है. आज रिलीज हुआ गीत ‘चढ़िया खुमार तेरा ’ Spotify, Apple Music, JioSaavn, YouTube आदि प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया है. YouTube/ Instagram/facebook चैनल का नाम: Ananth Harmony
सुनें और उसके चैनल को सब्सक्राइब करें.
https://www.instagram.com/ananth_harmony?igsh=bmQwemtpMGFzMGN5&utm_source=qr