आगरालीक्स ….आगरा में आपको, आपके पति और बच्चों को सोशल मीडिया की लत है, नशे की लत है तो उसे छुड़ा सकते हैं। एम्स के दिशा निर्देश पर मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में इलाज, वीडियो के लिए क्लिक करें
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के निदेशक डॉ. दिनेश राठौर ने बताया कि एम्स के नशा मुक्ति उपचार केंद्र, गाजियाबाद का उपकेंद्र खोला गया है। मानसिक स्वास्थ्य संस्थान की ओपीडी में खोले गए उपकेंद्र में हर रोज सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक सोशल मीडिया सहित नशे की लत छुड़ाने के लिए काउंसिलिंग और परामर्श दिया जाएगा। दवाएं भी निशुल्क दी जाएंगी। लत छुड़ाने के लिए काउंसिलिंग भी की जाएगी।
दिलाई गई शपथ
जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में विभिन्न विभाग यथा समाज कल्याण विभाग, मद्यनिषेध विभाग और चिकित्सा की तरफ से मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय, समन्वय के साथ नशामुक्ति का कार्य करेगें। उन्होंने कहा कि उक्त के सम्बन्ध में कैम्प का संचालन तथा लोगों में नशे के प्रति जागरुकता अभियान चलाया जायेगा, जो लोग नशा मुक्ति के लिये इच्छुक होगें उनको संस्थान प्रशिक्षित/विशेषज्ञ टीम सुविधा उपलब्ध करायेगी। वर्चुअल मोड पर शपथ दिलायी गयी कि युवा राष्ट्र की उर्जा होते हैं तथा युवाओं की शक्ति का समाज एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। यह अति आवश्यक है कि नशा मुक्त भारत अभियान में सर्वाधिक संख्या में युवा जुडे़ तथा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक जुट होकर प्रतिज्ञा करते हैं कि न केवल समुदाया, परिवार, मित्र बल्कि स्वयं को भी नशामुक्त कराएंगें क्योंकि बदलाव की शुरुआत अपने आप से होनी चाहिये। मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय, आगरा में मानसिक उपचार केन्द्र से संबंधित पट्टिकाओं का अनावरण विशिष्ट अतिथि निर्मला दीक्षित, माननीय सदस्य, राष्ट्रीय महिला आयोग, प्रतिभा सिंह, सीडीओ, डॉ. दिनेश राठौर निदेशक, मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय, उपदेश कुमार, उप क्षेत्रीय मद्यनिषेध अधिकारी, कंचन यादव, वित्त अधिकारी, मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय तथा श्रेया महावर, सीनियर स्टेट कोर्डिनेटर, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार व समाज कल्याण अधिकारी उपस्थित रहे।