Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Taj Mahotsav 2024 : Entry ticket @ Rs 50 per person, 377 stall #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Taj Mahotsav 2024 : Entry ticket @ Rs 50 per person, 377 stall #agra

140

आगरालीक्स…. आगरा के ताजमहोत्सव के लिए टिकट के रेट भी निर्धारित, 377 स्टॉल लगेंगी, लघु भारत की झलक, कप से लेकर टेबल खरीद सकेंगे। पढ़े पूरी खबर।


आगरा के शिल्पग्राम में 17 से 27 फरवरी तक ताजमहोत्सव 2024 का आयोजन किया जा रहा है। ताज महोत्सव का आयोजन शिल्पग्राम तक सीमित नहीं रहेगा वरन ताज महोत्सव के दौरान आई लव आगरा सेल्फी प्वॉइट, सदर बाजार एवं सूरसदन में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। कवि सम्मेलन, मुशायरा एवं नाटक का आयोजन सूरसदन में होगा। इस वर्ष देश के प्रख्यात रंग कर्मियों द्वारा नाट्य उत्सव के अन्तर्गत अपनी प्रस्तुतियों दी जायेगीं। इस प्रकार सम्पूर्ण आगरा शहर में उत्सव का माहौल सृजित होगा।


377 स्टॉल लगेंगी
तारजमहोत्सव में इस वर्ष 377 स्टाल सुसज्जित किये जायेंगे जिनमें लगने वाली हस्तशिल्प प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों-हथकरघा विभाग भारत सरकार (60स्टाल), हस्तशिल्प विभाग भारत सरकार (25स्टाल), खादी ग्रामोद्योग (20स्टाल), नेशनल जूट बोर्ड (20स्टाल) तथा जिला उद्योग केन्द्र (20 स्टाल) की सहभागिता रहेगी। इसके साथ ही ओ०डी०ओ०पी० के 50 स्टाल भी लगवाये जायेगें। देश के विभिन्न भागो से सीधे आवेदकों द्वारा प्रेषित प्रार्थना पत्रों एवं स्टाल शुल्क के माध्यम से 171 स्टाल हस्तशिल्प प्रदर्शनी की शोभा बढ़ायेंगे। इस प्रदर्शनी में देश के विभिन्न प्रदेशों -तेलंगाना, गुजरात, झारखण्ड, वेस्ट बंगाल, पंजाब, बिहार, दिल्ली, आन्ध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, हरयाना, जम्मू एण्ड कशमीर, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तराखण्ड, उडीसा से हथकरघा के शिल्पी अपने उत्पाद के साथ महोत्सव में पधारेंगे। सहारनपुर का लकड़ी के फर्नीचर, कश्मीर के सूट एवं शाल, खुर्जा की पोटरी, भदोही के कारपेट, हाथरस के पुरदिलनगर की ग्लास बीड ज्वेलरी, वाराणसी की सूट/साडी, पटियाला का फुलकारी सूट, असम का केन एण्ड बम्बू फर्नीचर, गुजरात की इम्ब्राडरी, लखनऊ का चिकन, फरीदाबाद का टेराकोटा, पिलखुआ की बेडशीट, फिरोजाबाद के ग्लास, आगरा की ज्वेलरी, मुरादाबाद का मेटल काफ्ट महोत्सव में आगन्तुकों को आकर्षित करेंगे। महोत्सव में फन फेयर, फास्ट फूड एवं वेज तथा नानवेज फूड आगंतुकों को आकर्षित करेंगे।


आनलाइन भी बुक कर सकेंगे टिकट
ताज महोत्सव की टिकट की ऑनलाइन बुकिंग हेतु क्यू आर कोड व स्मार्ट सिटी के एप में व्यवस्था की गई है। विगत वर्ष की भांति ताज महोत्सव में प्रवेश शुल्क रू0 50/- प्रति व्यक्ति होगा। 03 वर्ष तक के बच्चों का प्रवेश निःशुल्क होगा। विदेशी पर्यटकों का प्रवेश निःशुल्क रखा गया है। स्कूल की यूनिफार्म में प्रति 50 बच्चों का ग्रुप एवं उनके साथ 2 शिक्षकों के रियायती दर का प्रवेश शुल्क रु० 700/- रखा गया है। इस प्रकार 11 दिन तक चलने वाला यह महोत्सव शिल्पग्राम में “मिनी इण्डिया/ लघु भारत” के रूप में प्रदर्शित होगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!