आगरालीक्स ….आगरा के एक बड़े चांदी के ट्रेडर पर एसजीएसटी की कार्रवाई, कई टीमें बुलियन कारोबारी के प्रतिष्ठान के साथ ही घर पर जांच में जुटी।
आगरा के किनारी बाजार स्थित जूटाराम फाटक मार्केट में बुलियन कारोबारी की बीपीएन ग्रुप के नाम से दुकान है, ग्रुप का कई और शहरों में भी काम है। शुक्रवार सुबह एसजीएसटी के अधिकारी और कर्मचारियों की एक दर्जन से अधिक टीम बुलियन कारोबारी के जूताराम मार्केट स्थित प्रतिष्ठान पर पहुंची, जबकि दूसरी टीम ने आरबीएस काॅलेज के पास स्थित बुलियन कारोबारी के घर पर जांच शुरू की।
टीम जांच में जुटी
बीपीएन ग्रुप को लेकर मिली शिकायत के बाद एसजीएसटी की टीम ने जांच की, इसके बाद कार्रवाई की गई है। कार्रवाई देर तक चल सकती है।
सर्राफा बाजार में खलबली
एसजीएसटी की कार्रवाई से सर्राफा बाजार में खलबली मची हुई है, सुबह कार्रवाई के बाद बाजार में कई दुकानें नहीं खुली। बुलियन कारोबारी एसजीएसटी की कार्रवाई के बारे में जानकारी करते रहे।