Tuesday , 24 November 2026
Home आगरा Agra News: Yagya place echoed with the cheers of Mahamayi Kamakhya in Agra, 108 Kundiya Mahayagya started…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Yagya place echoed with the cheers of Mahamayi Kamakhya in Agra, 108 Kundiya Mahayagya started…#agranews

382

आगरालीक्स…आगरा में महामायी कामाख्या के जयकारों से गूंजा यज्ञ स्थल, 108 कुण्डीय महायज्ञ का शुरू, देवी देवताओं की 56 मूर्तियों का हो रहा पूजन

महामायी कामाख्या देवी के जयकारों और 108 यज्ञ कुण्डों में प्रज्ज्वलित पावन अग्नि ने समस्त वातावरण को पवित्र बना दिया। हर तरफ दैवीय प्रभाव के साथ महामायी कामाख्या व भैरव बाबा की ध्वजाएं लहरा रही थीं। आसाम व मिथिलानगरी से आए आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारम के साथ सर्वप्रथम गौ पूजन के उपरान्त 108 यज्ञ कुण्डों में अग्नि प्रज्ज्वलित कर मां कामाख्या सहस्त्र चण्डी 108 कुण्डीय महायज्ञ का शुभारम्भ किया गया।

यज्ञ से पूर्व परिसर में 56 देवी देवताओं की मूर्तियों की भी विधि विधान के साथ पूजन किया गया।संत स्वामी श्री कीर्तिनाथ जी महाराज जी के नेतृत्व में प्रातः यज्ञ के बाद दोपहर दो बजे पुनः यज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चारम के साथ महामायी के नाम की आहूतियां दी गईं। एक साथ 108 कुण्डों में यज्ञ की पवित्र अग्नि के साथ वैदिक मंत्रों के उच्चारण ने मानों भक्ति के ऐसे सरोवर का निर्माण कर दिया जहां परमानन्द की अनुभूति के अलावा और कुछ नहीं था। भक्ति के इस आनन्द का अनुभव हर श्रद्धालु ने महसूस किया। दोपहर को कथा वाचक संजय शात्री द्वारा श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भक्तिमय व संगीतमय वर्णन किया गया। माखनचोरी, कालिया नाग का मंथन जैसी सचित्र कथा सुनकर हर श्रद्धालु भाव विभोर हो उठा। कथा के साथ कीर्तन का भी आयोजन हुआ। संध्या काल में रासलीला के मंचन के लिए शर्द्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर मुख्य रूप से आयोजन समिति के मुरारीप्रसाद अग्रवाल, वंदना मेड़तवाल, अजय गोयल, राहुल अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, अवि गोयल, पवन भदौरिया, सुनील पाराशर, डॉ. सुभाष भारती, प्रीतम सिंह लोधी, जयशिव छोकर, वीरेन्द्र मेड़तवाल, सीमा गोयल, रीया आदि उपस्थित थे।

18 को होगा संतों का विराट सम्मेलन
आगरा। आयोजन समिति के अध्यक्ष कान्ता प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि यज्ञ स्थल पर 18 फरवरी को साधू संतों के विराट सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उज्जैन, काशी, अयोध्या मिथिला, आसाम, वृन्दावन सहित देश के विभिन्न तीर्थस्थलों के 300 से अधिक साधू संत भाग लेंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Dr. Jaysingh ‘Neerad’ — A Name with Diverse Facets: Literary Discussion and Public Felicitation Ceremony on the 29th November in Agra

आगरालीक्स...आगरा में डॉ. जयसिंह ‘नीरद’— एक नाम, विविध आयाम, साहित्य विमर्श एवं...

आगरा

Agra News: GRP constable saves a passenger’s life by performing CPR at Agra Cantt railway station

आगरालीक्स…आगरा कैंट स्टेशन पर अचानक एक यात्री के सीने में उठा दर्द,...

टॉप न्यूज़

Agra News: Lord Jagannath gave darshan in the Rajadhiraja attire on Kartik Purnima, Agra

आगरालीक्स…आगरा में कार्तिक पूर्णिमा पर श्रीजगन्नाथजी ने दिए राजाधिराज वेश में दर्शन....

आगरा

Agra News: Ansh from Agra go missing in Ganga, Rishikesh, Family has been distressed for five days

आगरालीक्स…आगरा का मासूम अंश ऋषिकेश में कहां खो गया, परिवार पांच दिन...

error: Content is protected !!